---Advertisement---

पुलिस लाइन्स से लेकर बैरक तक, CM Yogi Adityanath ने उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे है और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 28, 2026 1:53 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे है और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बता दें कि CM Yogi Adityanath ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता एवं मनोबल को मजबूत करने के लिए बेहतर आवासीय और कार्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। राज्य में कानून व्यवस्था को कायम करने के लिए मुख्यमंत्री लगातार समीक्षा करते रहते है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

CM Yogi Adityanath ने अधिकारियों के साथ की बैठक

सीएम ऑफिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता एवं मनोबल को मजबूत करने के लिए बेहतर आवासीय और कार्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पुलिस लाइन्स, थाना, बैरक, अग्निशमन केंद्र एवं अन्य निर्माण कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूर्ण किए जाएं। आधुनिक पुलिसिंग के लिए मजबूत आधारभूत ढांचा अत्यंत आवश्यक है और निर्माण कार्यों में तकनीकी मानकों से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होगा”।

अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

आगे दी जानकारी के अनुसार CM Yogi Adityanath ने निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा आवश्यकतानुसार तकनीकी विशेषज्ञों एवं अतिरिक्त मैनपावर की सहायता ली जाए। उन्होंने प्रतिष्ठित संस्थानों से समय-समय पर थर्ड पार्टी ऑडिट कराने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री जी ने रिक्त पदों को मेरिट के आधार पर भरने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस बल की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक, सुरक्षित एवं उपयोगी अधोसंरचना विकसित की जाए।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 13, 2026

Jharkhand News

जुलाई 13, 2026