---Advertisement---

Cricket Viral Video: MS Dhoni ने हार के बाद RCB प्लेयर को किया खुश, देखें वीडियो

Cricket Viral Video: एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें MS Dhoni एक खिलाड़ी की डिमांड पर उनके बैट पर अपना सिग्नेचर कर रहें हैं।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: मई 25, 2024 12:33 अपराह्न

ऑटोग्राफ देते हुए MS Dhoni
Follow Us
---Advertisement---

Cricket Viral Video: MS Dhoni दुनिया के सबसे बेहतरिन क्रिकेटर्स और कप्तानों में सेे एक हैं। दुनिया भर में कैप्टन कूल के अनेकों फैंस हैं। कुछ तो इतने क्रेजी हैं कि लाइव धोनी से एक बार मिलने के लिए लाइव क्रिकेट मैच में भी घुसकर चले आतें हैं। उन्हे पुलिस और सेक्योरिटी का भी ख्याल या डर नहीं लगता। धोनी भी अपने फैंस का खूब ख्याल रखते हैं और उनकी छोटी-छोटी डिमांड्स ज़रुर पूरी करतें हैं।

उनके फैंस में यहाँतक कुछ खिलाड़ी भी हैं जो भारत के लिए या फिर IPL में खेलते हुए दिख जातें हैं। ऐसा हीं एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें MS Dhoni RCB के एक खिलाड़ी की डिमांड पर उनके बैट पर अपना सिग्नेचर करतें हुए नज़र आ रहें हैं।

हार के बावजूद नहीं थी कोई रंजिश

Cricket Viral Video: इस वायरल वीडियो में मैच के बाद धोनी CSK के ड्रेसिंग रुम में बैठे हुए हैं। इसी बीच RCB के खिलाड़ी Mayank Dagar उनको अपने बैट पर साइनके लिए कहते हैं और धोनी खुशी-खुशी उनकी रिक्वेस्ट मानकर साउन कर देतें हैं। धोनी का यह इशारा दिखाता है कि वह अपने फैंस का कितना ध्यान रखतें हैं और किसी से कोई रंजिश रखे बिना खेल और खिलाड़ी की भावना का कद्र करते हैं।

यह वीडियो Mayank Dagar ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और वीडियो का कैप्शन धोनी के प्रति उनके सम्मान और आदर का भाव दिखाता है। आपको बता दें, वीडियो 18 मई की है जब CSK और RCB के बीच आखिरी लीग स्टेज मैच में बेंगलुरु ने चेन्नई को 27 रनों से हरा दिया था।

इसके साथ हीं IPL के इस सीजन में CSK का सफर समाप्त हो गया था। इस मैच में फाफ-डू-प्लेसिस के शानदार कप्तानी और Virat Kohli के ताबड़तोड़ पारी का नज़ारा देखने को मिला। मैच में MS Dhoni ने भी 13 गेंदों में 25 रन बनाए थे, जिसमें 1 छक्का और 3 चौके शामिल थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

jharkhand Students Protest

अगस्त 11, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026