---Advertisement---

Delhi Election Result 2025: दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत पर PM मोदी ने लिखी पोस्ट, कहा- ‘लोगों का जीवन बेहतर बनाने के लिए…’

Delhi Election Result 2025: दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर PM Modi ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट कर दिल्ली की आम जनता का आभार जताया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत का जश्न मनाने के लिए शनिवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां से वह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: फ़रवरी 8, 2025 3:56 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। अब तक चुनाव आयोग के मुताबिक आम आदमी पार्टी 23 सीटों पर आगे चल रही है। खबर लिखे जाने तक भारतीय जनता पार्टी दिल्ली विधानसभा की 47 सीटों पर बंपर जीत हासिल करने के करीब नजर आ रही है। हालांकि चुनाव आयोग की अंतिम घोषणा तक Delhi Election Result 2025 के नतीजों में बदलाव की संभावना है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी के मुखिया Arvind Kejriwal नई दिल्ली सीट से चुनाव हार गए हैं। दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री Manish Sisodia जंगपुरा सीट से चुनाव जीतने में सफल नहीं हो पाए हैं। हालांकि मुख्यमंत्री आतिशी ने कालकाजी सीट पर BJP के रमेश विधूड़ी को हराकर चुनाव जीत लिया है। इन सबके अलावा आप के सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं।

आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की विफलता पर केजरीवाल ने कहा, हम इसे स्वीकार करते हैं। मैं भाजपा को इस जीत के लिए बधाई देता हूं। दिल्ली की जनता ने उन्हें बहुमत दिया है। वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। इन सबके बीच दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत को देखते हुए PM Modi ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट कर दिल्ली की आम जनता का आभार जताया है।

PM मोदी ने दिल्ली की जनता का जताया आभार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत पार करते देख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “जनता की शक्ति सर्वोच्च है! विकास की जीत हुई है, सुशासन की जीत हुई है। भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए दिल्ली के सभी भाइयों-बहनों को मेरा नमन और बधाई! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और प्यार दिया है, उसके लिए मैं आप सभी का बहुत-बहुत आभारी हूं। दिल्ली के सर्वांगीण विकास और यहां के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो। मुझे अपने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात मेहनत की। अब हम और भी मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे।”

PM Modi भाजपा मुख्यालय से कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

मालूम हो कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत का जश्न मनाने के लिए शनिवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां से वह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। मालूम हो कि Delhi Election Result 2025 में बीजेपी दो तिहाई सीटें जीतकर 27 साल बाद राजधानी की सत्ता में वापसी करने जा रही है। इससे पहले जान लें कि 2015 से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को हराने में PM Modi का बड़ा योगदान रहा है। BJP ने यह चुनाव पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे और उनके विकास के एजेंडे के साथ लड़ा था। जिसमें बीजेपी को बड़ी जीत मिलती दिख रही है। हालांकि चुनाव आयोग का फाइनल अपडेट आने तक नतीजों में बदलाव की संभावना बनी रहती है। दिल्ली चुनाव से जुड़ी हर पल की अपडेट के लिए DNP India Hindi के साथ बने रहें।

नोट: यहां प्रस्तुत आंकड़े अर्थात मतगणना में प्रत्येक उम्मीदवार की बढ़त से संबंधित जानकारी ECI की आधिकारिक वेबसाइट से ली गई है।

ये भी पढे़ं: Delhi Election Result 2025: सीएम आतिशी ने पूरी की हैट्रिक, क्या रमेश बिधूड़ी के बड़बोलेपन ने कालकाजी में डुबो दी बीजेपी की नैया? जानें इस जीत की कहानी

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026