---Advertisement---

Delhi Weather Update: कड़ाके की ठंड से कापा उत्तर भारत, घने कोहरे के कारण 24 ट्रेनें लेट; कई राज्यों में अलर्ट

Delhi Weather Update कड़ाके की ठंड से कापा उत्तर भारत, घने कोहरे के कारण 24 ट्रेनें लेट कई राज्यों में अलर्ट

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 11, 2024 11:07 पूर्वाह्न

Delhi Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि देश के कई जिलों में 12 जनवरी तक कोल्ड-डे की स्थिति बने रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरूवार को उत्तर , मध्य और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में ठंडे दिन की स्थिति और घना कोहरा छाया रहा। विभाग के अनुसार कम से कम 15 जनवरी तक राहत की कोई उम्मीद नही है।

कोहरे के कारण 24 ट्रेनें लेट

घने कोहरे के कारण देश के अलग- अलग जगहों से दिल्ली आने वाली 24 ट्रेनें देरी से चल रही है। जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ा रहा है। गौरतलब है कि लो विजिबिलिटी के कारण फ्लाइट्स भी डिलेड चल रही है। बुधवार को दिल्ली से उड़ान भरने वाली 86 फ्लाइट्स देरी से संचलित हुई। वहीं अन्य राज्यों से आने वाली 70 फ्लाइट्स भी प्रभावित हुई। इसके अलावा ठंड से कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां भी बढ़ा दी गई है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी लोगों को ठंड से राहत मिलती नजर नही आ रही है। विभाग के अनुसार 11 से 15 जनवरी तक देश के कई राज्यों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, असम , मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग- अलग हिस्सों में सुबह कुछ घंटो के लिए घने कोहरे की स्थिति की भविष्यवाणी की गई है। दिल्ली के पालम इलाके में विजिबिलिटी 100 मीटर और भोपाल, राजस्थान के श्रीगंगानगर में 200 मीटर दर्ज की गई। विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों के दौरान मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।    

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026