---Advertisement---

Divya Pahuja: दिव्या पाहुजा हत्या मामले में आया नया मोड़, परिवार वालों ने किया सनसनीखेज खुलासा; जानें पूरी खबर

Divya Pahuja दिव्या पाहुजा हत्या मामले में आया नया मोड़, परिवार वालों ने किया सनसनीखेज खुलासा

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 4, 2024 2:30 अपराह्न

Divya Pahuja
Follow Us
---Advertisement---

Divya Pahuja: हरियाणा के गुरूग्राम में दो दिन पहले दिव्या पाहुजा हत्या के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आपको बता दें कि 2 जनवरी को हुए दिव्या पाहुजा हत्या मामले में एक नया खुलासा हुआ है। दिव्या के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि दिव्या अभिजीत नाम के शख्स के साथ गई थी जो एक होटल का मालिक है। पुलिस के मुताबिक शहर के बस स्टैंड के पास होटल सिटी पॉइंट में मॉडल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

गुरूग्राम के एसपी सिटी मुकेश कुमार ने क्या कहा

दिव्या पाहुजा हत्या मामले में अब गुरूग्राम एसपी सिटी मुकेश कुमार ने बताया कि दिव्या (27) नाम की लड़की के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि दिव्या अभिजीत नाम के एक व्यक्ति के साथ गई थी जो एक होटल का मालिक है। जब पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया तो अपराध का खुलासा हुआ। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है। क्राइम टीम भी मामले की जांच कर रही है। आपको बताते चले कि पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनका नाम- अभिजीत सिंह, हेमराज और ओमप्रकाश है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल 27 वर्षीय मॉडल दिव्या पाहुजा की 2 जनवरी की रात को शहर के बस स्टैंड के पास होटल सिटी पॉइंट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने शुरूआती पूछताछ में बताया कि होटल सिटी प्वाइंट उसी का है, जिसको उसने लिज पर दे रखा है। आरोपी ने बताया कि दिव्या के पास उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें है। वह इस तस्वीरों के आधार पर ब्लैकमेल कर पैसे वसूली कर रही थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।     

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 27 September 2026

सितम्बर 26, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026