---Advertisement---

Donald Trump की नई तैयारी से मची अफरातफरी, क्या तबाह हो जाएगा ईरान, दुनिया में हलचल तेज, जानें सबकुछ

Donald Trump: अमेरिका-ईरान टेंशन के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान ने एक बार फिर हलचल मचा दी है। जिसके बाद कई तरह के सवाल उठ रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 23, 2026 12:03 अपराह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: अमेरिका-ईरान टेंशन के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान ने एक बार फिर हलचल मचा दी है। बता दें कि ट्रंप ईरान को लेकर लगातार अपनी प्रतिक्रिय दे रहे है। कभी वह डील की बात कहते है तो कभी वह डील ना होने पर हमले की धमकी दे देते है। इसी बीच  Donald Trump से जुड़ी एक बेहद अहम खबर सामने आ रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अपने बेटे की शादी में नहीं जाएंगे। उन्हें व्हाइट हाउस में रहने बेहद जरूरी है। इसके बाद से ही कई तरह के कयास लगाए ज रहे है कि क्या ट्रंप ईरान के लिए कोई बड़ी तैयारी में लगे हुए है। वहीं दूसरी तरफ पाक के फील्ड मार्शल आसीम मुनीर मध्यस्थता के लिए ईरान पहुंचे है।

Donald Trump की नई तैयारी से हलचल तेज

एनडीटीवी वर्ल्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक सीबीएस और एक्सियोस की ये रिपोर्टें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान के कुछ ही घंटों बाद आई हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे “सरकारी परिस्थितियों” और “संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रति अपने प्रेम” के कारण इस सप्ताहांत अपने बेटे की शादी में शामिल होने के लिए यात्रा नहीं करेंगे।

जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े होने लग गए कि क्या Donald Trump कोई बड़ी तैयारी में लग गए है। ईरान की तरफ से साफ कह दिया गया है कि अगर उनकी शर्ते नहीं मानी गई तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाज नहीं निकलने देंगे।

ईरान को लेकर क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति

बीते दिन अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने अपने संबोधन में कहा कि “ईरान से निपटते ही तेल की कीमतें गिर जाएंगी। मैंने कहा, हमें मध्य पूर्व की यात्रा करनी होगी। उन्होंने पूछा क्यों?

मैंने कहा क्योंकि अगर हमने ईरान को नहीं रोका तो वे परमाणु हथियार बना लेंगे। हमने उन्हें रोक दिया है। वे कभी परमाणु हथियार नहीं बना पाएंगे। यह जल्द ही खत्म हो जाएगा।

वेनेजुएला की हालत अविश्वसनीय थी। अब ईरान, उनकी नौसेना, वायु सेना और उनके नेता सब गायब हो चुके हैं। वे इतनी बुरी तरह से समझौता करना चाहते हैं। मैं अभी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलकर लौटा हूँ, बहुत अच्छे इंसान हैं। यहाँ तक कि उन्हें भी कहना पड़ा, ‘आपकी सेना अविश्वसनीय है”।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Humayun Kabir

मई 23, 2026

Green Card

मई 23, 2026

Marco Rubio

मई 23, 2026

Petrol-Diesel Price Hike

मई 23, 2026

Rashifal 23 May 2026

मई 22, 2026

कल का मौसम 23 May 2026

मई 22, 2026