---Advertisement---

Earthquake: फिर डोली धरती, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 5.7 रही तीव्रता

Earthquake: भारत में एक बार फिर धरती डोली है। देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 13, 2023 1:48 अपराह्न | Updated: जून 13, 2023 6:12 अपराह्न

Earthquake
Follow Us
---Advertisement---

Earthquake: भारत में एक बार फिर धरती डोली है। देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। ये झटके काफी देर तक महसूस किए गए। भूकंप के चलते लोगों में हड़कंप मच गया था। लोग अफरातफरी में घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए और अपनी जान बचाई।

पाकिस्तान-चीन में भी महसूस हुए झटके

भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान और चीन में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई है। दोपहर करीब 1 बजकर 13 मिनट पर लोगों ने ये झटके महसूस किए।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के डोडा में रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसका असर दिल्ली समेत उत्तर भारत में देखने को मिला। पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भी ये झटके महसूस किए गए।

एक ही दीन में दो बार डोली धरती

मंगलवार दोपहर को आए भूकंप से पहले सुबह भी झटके महसूस किए गए थे। ये भूकंप तिब्बत के शिजांग में आया था। जिसकी तीव्रता 4.3 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, सुबह करीब 3:23 बजे यह भूकंप आया था। जिसका केंद्र जमीन से 106 किलोमीटर नीचे था।

ये भी पढ़ें: Ration Card के खोने पर न लें टेंशन, बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर बनवाएं डुप्लीकेट कार्ड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026