---Advertisement---

भारतीय क्रिकेट में एक युग का अंत; Rohit Sharma, Virat Kohli के बाद अब इस लेजेंड ने भी लिया T20I से संन्यास, जानें

अपनी स्पिन से बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाने वाले Ravindra Jadeja ऊर्फ जड्डु ने T20I से संन्यास लेेन का ऐलान कर दिया है।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 30, 2024 5:20 अपराह्न

Ravindra Jadeja
Follow Us
---Advertisement---

Ravindra Jadeja: भारत के ICC T20 World Cup 2024 जीतने के बाद भारतीय टीम में लगातार खिलाड़ियों के रिटायरमेंट की घोषणाएं हो रही हैं। कल शनिवार को जीत के बाद पहले T20I क्रिकेट के लेजेंडरी खिलाड़ी विराट कोहली ने रिटायरमेंट ले लिया। उसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस उनको ज्वाइन करते हुए इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। लेकिन इस बार एक और ऑल राउंडर ने उनके क्लब को ज्वाइन करते हुए संन्यास की घोषणा कर दी है।

बता दें, इस बार क्रिकेट के सदी के सबसे किफायती ऑल राउंडर और अपनी स्पिन से बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाने वाले Ravindra Jadeja ऊर्फ जड्डु ने T20I से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी।

क्या लिखा सोशल मीडिया पोस्ट में?

बता दें, रवींद्र जडेजा ने टी20 वर्ल्डकप जीतने के बाद रविवार को अपने सोशल मीडिय़ा पोस्ट में लिखा, “मैं दिल से सबका आभारी हूँ और अब T20I को अलविदा कहता हूं। मैंने हमेशा देश के लिए गर्व के साथ रेस में दौड़ा और अपना बेस्ट देने का प्रयाश किया। क्रिकेट के अन्य फॉर्मेट्स में भी ऐसा करना जारी रखूंगा। टी20 विश्वकप जीतना एक सपने के सच होने जैसा था, मेरे टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का यह पीक था। यादों, उत्साह और अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद।.. जय हिन्द!”

जडेजा के रिटायरमेंट पर फैंस रिएक्शन

बता दें, रवींद्र जडेजा के रिटाय़रमेंट पर लोगों की अब पुरानी यादें ताजा हो रही हैं और लगातार कह रहे हैं कि बचपन के सभी खिलाड़ी क्रिकेट छोड़ते जा रहे हैं। लोंगों के रिएक्शन्स से पता चल रहा है कि CSK में होंने के साथ-साथ भारतीय टीम में जड्डु का होना कितना महत्वपूर्ण था। जडेजा के पोस्ट के कमेंट में एक यूजर ने लिखा, “बस अभी आंसू रुके थे.. फिर रोना चालू करुँ क्या??” वहीं बाकी यूजर्स जडेजा को थालापैथी बोलकर उनको ‘Happy Retirement’ की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

क्या हैं जडेजा के T20I रिकॉर्ड्स?

बता दें, जडेजा ने T20I में अबतक 74 मैच खेले हैं, जिसमें एक गेंदबाज ऑलराउंडर के तौर पर मात्र 515 रन बनाए हैं, वहीं इस फॉर्मेट में 7.13 के इकॉनमी से 54 विकेट अपने नाम किए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026