---Advertisement---

Ghaziabad News: नमो भारत के दो स्टेशन पर लहराया सोलर एनर्जी का परचम, जगमगा उठे दुहाई और साहिबाबाद स्टेशन; जानें पूरी खबर

Ghaziabad News नमो भारत के दो स्टेशन पर लहराया सोलर एनर्जी का परचम, जगमगा उठे दुहाई और साहिबाबाद स्टेशन

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: दिसम्बर 23, 2023 2:28 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 23, 2023 3:13 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: नमो भारत ट्रेन के साहिबाबाद और दुहाई डिपो में सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया गया है। जिसके तहत दोनों स्टेशनों पर सोलर पावर प्लांट लगाए गए है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) प्रबंधक निदेशक विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार को सभी निदेशकों और वरिष्ठ अधिकारियों के बीच इसका उद्घाटन किया। गौरतलब है की रैपिड रेल परिचालन दुहाई डिपो तक किया जा रहा है। इसे मेरठ स्टेशन के साथ जोड़ा जाएगा। वहीं अब दोनों स्टेशनों पर सोलर पावर प्लाट लगा दिए गए है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था उद्घाटन

इसी साल 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। अभी यह 5 स्टेशनों के बीच चल रही है। जिसमे साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, और दुहाई डिपो स्टेशन शामिल है। फिलहाल अभी 17 किलोमीटर के रूट पर चल रही है। वहीं जब एक बार पूरा कॉरिडोर बन कर तैयार हो जाएगा तो इसका आखिरी स्टेशन मेरठ होगा।

सोलर एनर्जी से चलेंगे दोनो स्टेशन

साहिबाबाद स्टेशन पर 1620 सोलर पैनल लगे हैं। दुहाई स्थित आरआरटीएस डिपो में 585 किलोवॉट पावर की इंस्टॉल्ड कैपेसिटी के साथ एक सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया था। जिसके साथ ही अब दुहाई डिपो एक ग्रीन स्टेशन बन गया है। साहिबाबाद में लगे इन उच्च दक्षता वाले इन सौर पैनलों की कुल विघुत उत्पादन क्षमता 729 किलोवाट है। सालाना खपत के मुकाबले यह प्लाट प्रतिवर्ष 10 लाख यूनिट बिजली उत्पन्न करेगा। इस सुविधा के लागू होने के बाद साहिबाबाद एक ग्रीन स्टेशन के साथ कार्बन निगेटिव होने की भी उपलब्धि हासिल कर लेगा। सोलर पैनल से स्टेशनों को रोशन करने की पहल से हर साल लगभग 1600 टन कार्बन डाईऑक्साइड कम होने की संभावना है।  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।      

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026