---Advertisement---

CM Yogi करेंगे देश के बड़े उद्योगपतियों से भेंट,आज सजेगा मुंबई में Global Investors Summit-2023 का मंच

Global Investors Summit 2023: उत्तर प्रदेश में प्रतिवर्ष होने वाली बहुप्रतीक्षित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के इस वर्ष के आयोजन का मुंबई से आरंभ हो जाएगा। सीएम योगी ने इस बार घरेलू निवेशकों को आकर्षित करने पर ध्यान लगा दिया है। जिसके लिए देश के विभिन्न राज्यों के 9 राज्यों में इस बार रोड शो करने की ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जनवरी 4, 2023 2:14 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Global Investors Summit 2023: उत्तर प्रदेश में प्रतिवर्ष होने वाली बहुप्रतीक्षित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के इस वर्ष के आयोजन का मुंबई से आरंभ हो जाएगा। सीएम योगी ने इस बार घरेलू निवेशकों को आकर्षित करने पर ध्यान लगा दिया है। जिसके लिए देश के विभिन्न राज्यों के 9 राज्यों में इस बार रोड शो करने की बड़ी योजना बनाई गई है। 

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस बार की बहुप्रतीक्षित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 हेतु अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों को आकर्षित करने के पश्चात घरेलू निजी निवेशकों को बड़े स्तर पर अकर्षित करने की योजना बना रखी है। इसलिए इस बार देश के विभिन्न राज्यों के 9 अलग शहरों में इस बार बड़े रोड शो करने की योजना बनाई गई है। जिसके कई रोड शो का नेतृत्व राज्य कैबिनेट के मंत्रियों को सौंपा गया है।

ये भी पढें: Bharat Jodo Yatra की गाजियाबाद में दस्तक, पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी समेत हेल्पलाइन नंबर को किया जारी

योगी करेंगे बड़े उद्योगपतियों सहित सिने जगत के लोगों से भेंट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज स्वंय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का आरंभ 4-5 जनवरी में मुंबई से करेंगे। जिसके लिए वो आज शाम मुंबई पहुंचेंगे। आज उनकी बैठकों के कई व्यस्त कार्यक्रम हैं। मुंबई पहुंचने के तत्काल पश्चात वह शाम में सबसे पहले उत्तर प्रदेश के प्रवासियों से मिलेंगे। उसके बाद वह सिने जगत के महत्वपूर्ण निर्माता निर्देशकों, कलाकारों सहित अन्य सिने कर्मियों से विस्तृत भेंट करेंगे और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बारे में जानकारी देंगे। आपको बता दें उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में बन रही फिल्म सिटी की संभावनाओं को लेकर गंभीरता से आगे बढ़ रही है। इसके साथ साथ मुख्यमंत्री योगी 5 जनवरी की सुबह ही देश के जाने माने  उद्द्योगपतियों से भेंट कर स्वंय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का आमंत्रण देंगे। इस बैठक में वह मुख्य रूप से टाटा समूह,रिलायंस इंडस्ट्री,आदित्य विरला समूह,महिंद्रा समूह,गोदरेज समूह,पीरामल एंटरप्राइसेस,जेएसडब्ल्यू,पार्ले एग्रो तथा स्टार और डिजनी समूह के प्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। 

अन्य कंपनियों के प्रतिनिधियों से अन्य रोड शो से करेंगे भेंट

इसके अतिरिक्त अन्य राज्यों में 23 जनवरी तक होने वाले क्षेत्रीय रोड शो के माध्यम से अडानी समूह, हिंदुजा समूह, हीरानंदानी समूह,हिंदुस्तान यूनिलीवर,टोरेंट पावर,इंडियन मर्चेंट चेंबर,वॉकहार्ट,केकेआर इण्डिया,ध्रुवा एडवाइजर्स,हीरो साईकिल,एल एंड टी,एवर स्टोन,आरपीजी इंटरप्राइजेस,रैमकी समूह ऑफ कम्पनीज सहित अन्य बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों से भेंट की जाएगी।

ये भी पढें:UP News: आगामी लोकसभा चुनावों के लिए एक्शन मेंं गृह मंत्री अमित शाह, हारी हुई सीटों पर किया जाएगा मंथन

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026