---Advertisement---

Gujarat Rain : गुजरात में भारी बारिश के चलते हालात बिगड़े, कई इलाके जलमग्‍न, स्‍कूल-कॉलेज बंद करने के साथ ट्रेनों की आवाजाही बाधित

Gujarat Rain गुजरात में भारी बारिश के चलते लोगों के हाल बेहाल हो चुके हैं बीते कई दिनों से लगातार हो रही बारिश ने राज में बाढ़ जैसे हालात कर दिए हैं जिसकी वजह से स्कूल कॉलेजों को बंद कर दिया गया है

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: सितम्बर 18, 2023 10:03 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Gujarat Rain : गुजरात में हो रही बारिश अब लोगों के लिए आफत बन गई है। राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। जिसकी वजह से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। बीते रविवार को भी भारी बारिश की वजह से नर्मदा और अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ाने की वजह से निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है और कई गावों का संपर्क भी टूट गया है।

हजारों लोग हुए घर से बेघर

भारी बारिश होने की वजह से करीब 10000 लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है यानी कि उन्हें अपना घर छोड़ कर सरकार किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंच रही है राज्य में बारिश की वजह से हालात इतने ज्यादा बेकाबू हो गए हैं कि लोगों को सांस तक नहीं ले पा रहे हैं।

भारी बारिश के चलते मौसम भारी बारिश के चलते सरकार ने हालातो पर काबू पाने के लिए तापी नदी पर बने उकाई बांध के गेट को खोल दिया है, साथ ही तापी नदी से सटे कई गांव में अलर्ट भी जारी कर दिया है।

कई जिलों में जारी किया गया ‘रेड अलर्ट’

सरकारी के लिए बता दें की मौसम विभाग की तरफ से राज्य के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है जिन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है वह कुछ इस तरह है पंचमहल, दहोद, खेड़ा, अरावली, महिसागर आदि।

इसके साथ ही मौसम विभाग की तरफ से एक बुलेटिन जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि अगले सप्ताह के गुरुवार तक गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की तरफ से दी गई ताजा अपडेट के अनुसार आज यानी कि सोमवार को 3 घंटे तक गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। उसके साथ ही अगले तीन घंटे के दौरान वडोदरा, भरुच, सूरत, तापी जैसे इलाकों को भारी बारिश हो सकती है।
वहीं गुजरात के अहमदाबाद में बीती शाम यानी कि रविवार को शाम 6:00 बजे 12 घंटे की अवधि में करीब 76 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसकी वजह से शहर के कई इलाकों में भारी जल भराव हो गया। वहीं राज्य के अधिकारियों ने यातायात के सभी अंदर अंडर पासों को बंद कर दिया है।

इसके साथ ही भारी बारिश की वजह से कई रेलवे विभाग ने कई ट्रेनों को भी रद्द कर दिया है, तो कई ट्रेनों के रूट में बदलाव की दिया है, तो वहीं स्कूल,कॉलेजों को सरकार के अगले आदेश तक बंद करने को कहा गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Indian Economic

अप्रैल 17, 2026

Rahul Gandhi

अप्रैल 17, 2026

Shivpuri Accident News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026