---Advertisement---

गवर्नमेंट स्कूल ऑफ़ एमिनेंस की इस झलक को देख नहीं होगा आंखों पर यकीन, CM Bhagwant Mann दे रहे महंगे स्कूलों वाली सुविधाएं

CM Bhagwant Mann: पंजाब में शिक्षा को क्रांति बनाकर मुख्यमंत्री सरकारी स्कूलों का कायाकल्प कर रहे हैं। ऐसे में सभी जरूरी सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। देखें किस तरह से महंगे स्कूलों वाली सुविधाएं प्रदान की जा रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 30, 2026 4:39 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में सरकारी स्कूल का कायाकल्प किया जा रहा है और ऐसे में गवर्नमेंट स्कूल का एमीनेंस इसका जीता जागता सबूत है। जहां हर एक सुविधाओं का ख्याल रखा जाता है। सीएम भगवंत मान के दिशानिर्देश पर पंजाब में हर सरकारी स्कूल में सभी जरूरी सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है। ऐसे में गवर्नमेंट स्कूल ऑफ़ एमिनेंस, संधू पट्टी, बरनाला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे वहां मॉडर्न सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए चीजें की गई है। इतना ही नहीं पूरे स्कूल को देखने के बाद शायद आपको भी इस बात में शंका हो कि यह सरकारी स्कूल है।

सीएम भगवंत मान की वजह से सरकारी स्कूलों में मिली है सुविधा

आप पंजाब ने एक वीडियो को शेयर करते हुए इसकी झलक लोगों को दिखाई है जो कहीं ना कहीं सीएम भगवंत मान की सरकार का शिक्षा को लेकर क्रांति को दिखाने के लिए काफी है। इसके साथ ही आप पंजाब ने लिखा, “जो एजुकेशनल सुविधाएं कभी बड़े शहरों के महंगे स्कूलों तक ही सीमित मानी जाती थीं, वे अब गवर्नमेंट स्कूल ऑफ़ एमिनेंस, संधू पट्टी, बरनाला में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए उपलब्ध हैं। मॉडर्न क्लासरूम, इंटरैक्टिव पैनल, साइंस लैब, लाइब्रेरी, वोकेशनल ट्रेनिंग जैसी सभी चीज़ों को नई सोच के साथ डिज़ाइन किया गया है।”

कैसे शिक्षा को CM Bhagwant Mann ने बनाया आसान

सीएम भगवंत मान सरकार की एजुकेशन क्रांति पंजाब के हर बच्चे को इज्ज़त के साथ वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन देने के लिए कमिटेड है। जहां वीडियो में देखा जा सकता है कि सरकारी स्कूल में गेट से लेकर ही क्लासरूम में प्रोजेक्टर सुविधा जो विद्यार्थियों को शिक्षित करने और उनके पढ़ाई को आसान बनाने के लिए काफी अहम बताया जा रहा है। शिक्षिका इस दौरान यह कहती कहती नजर आती है कि इस वजह से पढ़ाई काफी आसान हो गया है।

सीएम भगवंत मान की वजह से सरकारी स्कूल में बच्चे पढ़ाई करने के लिए मोटिवेटेड है और यह असली क्रांति है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

 Punjab News

सितम्बर 15, 2026

Punjab News

सितम्बर 15, 2026

Arvind Kejriwal

सितम्बर 15, 2026

Punjab News

सितम्बर 15, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 15, 2026

Rashifal 16 September 2026

सितम्बर 15, 2026