---Advertisement---

Heatwave Alert 21 April 2026: आसमान से आग बरसने की वजह से रुलाएगी रात, दिल्ली से लेकर यूपी और इन शहरों में आक्रामक होगी गर्मी की तपिश

Heatwave Alert 21 April 2026: गर्म हवाएं और सूर्य की तपन की वजह से अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं मौसम विभाग की तरफ से दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक कहां के लिए चेतावनी जारी की गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 20, 2026 5:53 अपराह्न

Heatwave Alert 21 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

Heatwave Alert 21 April 2026: अप्रैल के महीने ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है और निश्चित तौर पर सूर्य की तपन बर्दाश्त के हद से बाहर जा रही है। जहां कुछ समय ताज लोगों को चादर डालकर सोने की जरूरत पड़ रही थी तो वहीं अब आसमानी आग ने लोगों को घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। आइए जानते हैं हीट वेव अलर्ट 21 अप्रैल 2026 में मौसम विभाग की तरफ से क्या सावधानी जारी की गई है। आइए जानते हैं दिल्ली में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है और कहां गर्मी की वजह से लोगों को आफत का सामना करना पड़ सकता है।

इन शहरों में दिख सकता है Heatwave Alert 21 April 2026 में प्रकोप

हीट वेव अलर्ट 21 अप्रैल 2026 की बात करें तो पश्चिम मध्य प्रदेश के साथ विदर्भ, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश के साथ-साथ झारखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उड़ीसा में उष्ण लहर की संभावना जताई गई है। इस दौरान भीषण लू का अलर्ट जारी किया गया है।

लू के खतरे में दिल्ली में जानें हीटवेव की स्थिति

इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सुबह से लेकर रात तक काफी गर्म मौसम रहने वाला है और हर दिन तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि शाम के समय हवा चल सकती है लेकिन रात गर्म रहने वाली है।

क्या रूला देने वाली गर्मी के बाद आएगी बारिश

मध्य प्रदेश के साथ बिहार और राजस्थान के कुछ इलाकों में एंटी साइक्लोन सक्रिय है जिसकी वजह से तूफानी हवा आंधी का दौर कभी-कभी देखा जाता है। इस वजह से आने वाले दिनों में इन शहरों के साथ अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना बताई गई है।

हरियाणा से लेकर चंडीगढ़ में मौसम की मार

हीटवेव अलर्ट 21 अप्रैल 2026 को केरल और माहे के कुछ इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की बहुत ज़्यादा संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय कर्नाटक के साथ पश्चिम बंगाल में गर्म मौसम रहने की संभावना है। हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में रातें गर्म रहने की बहुत ज़्यादा संभावना है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जून 5, 2026

Gurgaon Viral Video

जून 5, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 5, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 5, 2026

Donald Trump

जून 5, 2026

Mahua Moitra

जून 5, 2026