---Advertisement---

Heatwave Alert 28 April 2026: दिल्ली से लेकर यूपी तक भयावह गर्मी का प्रकोप, धूल भरी आंधी और बारिश ला पाएगी राहत या मचाएगी तबाही

Heatwave Alert 28 April 2026: किन हिस्सों में गर्मी से राहत मिल सकती है और कहां बारिश का प्रकोप देखा जा सकता है। आइए जानते हैं दिल्ली से लेकर यूपी तक कैसे मौसम बदल सकता है। आईएमडी ने क्या कहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 27, 2026 5:57 अपराह्न

Heatwave Alert 28 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

Heatwave Alert 28 April 2026: आसमान से गर्मी कुछ इस कदर आफत बनकर टूट रही है कि लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है और इस सबके बीच हीटवेव अलर्ट 28 अप्रैल 2026 में आपके शहर में मौसम का क्या हाल रहने वाला है। आखिर दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश बिहार तक में हीट वेव अलर्ट 28 अप्रैल 2026 के लिए आईएमडी ने क्या कहा है। क्या गर्मी से आपके शहर का पीछा छूट सकता है या फिर परेशानी बढ़ सकती है।

उत्तर प्रदेश में जानें Heatwave Alert 28 April 2026 की स्थिति

आईएमडी अलर्ट की बात करें तो लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से कुछ जगह पर बिजली गिरने का खतरा बताया गया है। वहीं कुछ इलाकों में गर्मी का कहर जारी रहने वाला है।

गर्मी की हाहाकार के बीच देखें चौतरफा कैसे बदल सकता है मौसम

वहीं आईएमडी अलर्ट की बात करे तो पश्चिमी राजस्थान के साथ-साथ उड़ीसा, गुजरात, छत्तीसगढ़ और नॉर्थ तेलंगाना में गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिलेगा। इसके साथ ही केरल तमिलनाडु में भी भयंकर तबाही मच सकती है। महाराष्ट्र में गर्मी का भयंकर प्रकोप देखने को मिल सकता है। उत्तर-पश्चिम भारत में 28 अप्रैल को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। कई जगहों पर हल्की बारिश की भी उम्मीद है। इस दौरान तेज़ हवाएं, धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश शामिल है। कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना है।

गर्मी से क्या दिल्ली वालों को मिल सकती है राहत

हीट वेव अलर्ट 28 अप्रैल 2026 की बात करें तो दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी और लू का दौर जारी है। 42 डिग्री तक तापमान देखा जा रहा है। वहीं मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन धूल भरी आंधी के बीच भी गर्मी का प्रकोप जारी रह सकता है।

बिहार में जानें गर्मी का हाल

इसके साथ ही हिटवेव अलर्ट 28 अप्रैल 2026 में बिहार के मौसम की बात करें तो भीषण लू का दौर जारी रहने वाला है जहां औरंगाबाद, गया, दरभंगा जैसे जिलों में 42 डिग्री से ज्यादा तापमान रहने की संभावना बताई गई है। वहीं कुछ जगहों पर बारिश का कहर जारी रहने वाला है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 15, 2026

Punjab News

जून 15, 2026

Punjab News

जून 15, 2026

Rashifal 16 June 2026

जून 15, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 15, 2026

Anurag Dhanda

जून 15, 2026