---Advertisement---

Rashifal 14 February 2026: वैलेंटाइन डे पर यात्रा करने से बचें ये 3 जातक, जानें शनिवार के प्रकोप से किन राशियों का कहां होगा सर्वनाश

Rashifal 14 February 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक आइए जानते हैं 14 फरवरी वैलेंटाइन डे आपके लिए किस्मत को किस तरफ रुख करने के लिए तैयार है। कहां आपको फिलहाल सतर्कता बरतने की जरूरत है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 13, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 14 February 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 14 February 2026: राशिफल 14 फरवरी 2026 का दिन काफी खास होने वाला है क्योंकि यह प्यार के लिए अहम है। वैलेंटाइन डे के खास मौके पर क्या आपको किस्मत की मेहरबानी देखने को मिलेगी। क्या आपका प्यार आज पूरा होने वाला है या धोखे की वजह से आपका दिल टूटने वाला है। किस उपाय को करने से शनिवार की कृपा आपको मिल सकता है। फाल्गुन कृष्ण पक्ष प्रदोष चंद्रमा धनु राशि की तरफ संचार करेगा और ऐसे में कई राशियों की किस्मत में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। राशिफल 14 फरवरी 2026 आपके लिए कैसा है।

मेष राशि के लिए कहां है शनिवार को खतरा

मेष राशि के लिए राशिफल 14 फरवरी 2026 की बात करें तो सूर्य की उपासना करने से आपको लाभ मिल सकता है। वैलेंटाइन डे के मौके पर सेहत को लेकर सावधानी बरतें और रिश्तो में छोटी सी बात को बड़े बनाने की कोशिश से बचें। परिवार में दरार आने की संभावना है। आमदनी के स्रोत खुलेंगे लेकिन वाणी पर कंट्रोल रखें।

वृष राशि के लिए कैसा है शनिवार का दिन

वृष राशि के लिए शनिवार पक्षियों को दाना देने से हितकारी हो सकता है। इसके अलावा आज समाज में मान सम्मान में वृद्धि होने वाली है। परिश्रम करने से ही आज लाभ मिलेगा। सफेद कपड़े पहने स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से निजात मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलने वाला है। पार्टनर के साथ घूमने की प्लानिंग आप कर सकते हैं।

मिथुन राशि के लिए राशिफल 14 फरवरी 2026 में क्या है भाग्यफल

रियल स्टेट में काम कर रहे मिथुन राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। निजी संबंधों में पिता का सामंजस्य मिलेगा। चोट लगने की संभावना है। शनि चालीसा का पाठ करने से आपको फायदा हो सकता है। वहीं बिजनेस की वजह से आपको घर से दूर जाने की नौबत आ सकती है। सेहत के लिए आज दिन अच्छा है।

कर्क राशि के लिए कैसे दुखदायी है राशिफल 14 फरवरी 2026

बुजुर्ग की बात सुनने के बाद कर्क राशि के जातक आज कोई फैसला ले। सुहागन महिला को श्रृंगार दान देने से आपको लाभ मिल सकता है और अविवाहित विवाह को लेकर जल्दबाजी करने से बचें। प्यार में धोखे मिल सकते हैं और आपका रिश्ता टूट सकता है। वाहन संभाल कर चलाने की सलाह दी जाती है।

सिंह राशि के लिए क्या है वैलेंटाइन डे पर किस्मत

सिंह राशि के लिए शनिवार 14 फरवरी का दिन मिला-जुला रहने वाला है। तबीयत नासाज रहने वाली है लेकिन विदेशी कंपनियों से काम के ऑफर आने वाले हैं। गरीबों को दान देने से बात बन सकती है। हालांकि कर्ज देने से परहेज करें। राशिफल 14 फरवरी 2026 में आपको प्यार मिलने की पूरी संभावना है।

कन्या राशि के लिए क्या है किस्मत के योग

कन्या राशि के जातक वैलेंटाइन डे पर किसी को भी दिल देने से पहले जरूर सोचें। तांबे या सोने के बर्तन में पानी पीने से लाभ मिल सकता है। यात्रा के लिहाज से शनिवार आपके लिए हितकारी नहीं है। राशिफल 14 फरवरी 2026 में नौकरी और बिजनेस के मामले में सफलता मिलेगी लेकिन जीवनसाथी की वजह से परेशान हो सकते हैं।

तुला राशि शनिवार को कैसे संभाले खुद को

तुला राशि के जातक की बात करें तो सूर्य मंत्र का जाप करने से आज किस्मत की नैया बदल सकती है। प्यार के मामले में आज दिन मिला-जुला रहने वाला है लेकिन यात्रा करने से बचें क्योंकि बड़े हादसे के शिकार हो सकते हैं। आमदनी के साथ-साथ खर्च बढ़ने की संभावना है। ऐसे में कंट्रोल करने की जरूरत आ सकती है।

वृश्चिक राशि के लिए वैलेंटाइन डे पर क्या है स्पेशल

वृश्चिक राशि के जातक राशिफल 14 फरवरी 2026 की बात करें तो गेहूं और गुड़ गाय को खिलाने से लाभ मिल सकता है। क्रोध करने से जहां तक हो सके बचने की सलाह दी जाती है। पार्टनर के साथ बातें बिगड़ सकती है और सेहत के लिहाज से खुद को संभालने की जरूरत है। बिजनेस और करियर में कुछ फैसले लेने पड़ सकते हैं।

धनु राशि किस उपाय को करें राशिफल 14 फरवरी 2026 में

चंदन दान करने से धनु राशि के जातक को लाभ मिल सकता है। मान सम्मान में बढ़ोतरी होने की संभावना है तो इसके अलावा पार्टनर के साथ रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत होंगे। सेहत और बिजनेस के लिहाज से दिन शुभ है लेकिन ऑफिस में पॉलिटिक्स से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

प्यार के लिए मुश्किल है मकर राशिफल में शनिवार

शनिवार राशिफल 14 फरवरी 2026 में मकर राशि के जातक नोकझोंक से बचें नहीं तो पार्टनर के साथ आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। मुंडेर पर पानी का बर्तन रखें इससे लाभ मिलेगा। प्यार मोहब्बत को लेकर आज सीरियस होना आपके लिए भारी पड़ सकता है। पुरानी बीमारियां परेशान कर सकती है।

राशिफल 14 फरवरी 2026 में कुंभ राशि का क्या है भाग्यफल

पक्षियों को मीठा खिलाने से कुंभ राशि के जातक को लाभ मिल सकता है। बच्चे की पढ़ाई को लेकर चिंता बढ़ सकती है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी के साथ-साथ बिजनेस में आप निवेश कर सकते हैं जिससे लाभ मिलेगा। वाद विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है तो वहीं लव लाइफ में कुछ मुश्किलें आ सकती है।

मीन राशि के लिए क्या है शनिवार की किस्मत

मीन राशि के जातक जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से जहां तक हो सके बचें। माता-पिता के साथ रिश्ते को मजबूत करने का समय है। आज के दिन दान और व्रत करने से आपको लाभ मिलेगा। राशिफल 14 फरवरी 2026 में वैवाहिक जीवन में कुछ मुश्किलें आ सकती है। ऐसे में पति पत्नी सावधान रहे। खर्चे पर कंट्रोल करने की जरूरत है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 14 Feb 2026

फ़रवरी 13, 2026

Telangana Municipal Election Results 2026

फ़रवरी 13, 2026

कल का मौसम 14 Feb 2026

फ़रवरी 13, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 13, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 13, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 13, 2026