---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 28th June: शुभ समाचार के हैं संकेत, जल्दबाजी में बिगड़ सकता है काम, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28th June: कई राशि के जातकों की आज परेशानियां बढ़ सकती है। जबकि कईयों को आज धन लाभ होगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 28, 2023 12:01 पूर्वाह्न

Aaj Ka Rashifal 28th June
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 28th June: ज्योतिष गणना के मुताबिक 28 जून 2023, बुधवार का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण है। आज मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल कैसा रहेगा ? किन जातकों पर आज ईश्वर की कृपा बनी रहेगी ? साथ ही आज किन चीजों से आपको दूर रहना चाहिए ? आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यहां पढ़िए आज का (Rashifal in Hindi) राशिफल।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। सभी लोग एक साथ मिलजुल कर कार्य करते हुए नजर आएंगे। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने भी जाएंगे। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलेगा। आज आपको आय के काफी सारे अवसर प्राप्त होंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप अपने रूके हुए कार्यों को भी पूरा करेंगे। व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा. अपने विचार व्यक्त करने में संकोच न करें। धन का आगमन हो सकता है। नये वाहन का भी सुख प्राप्त हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपका मिलाजुला रहने वाला है। जो लोग काम की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें अच्छा काम मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपको आपके द्वारा किए गए निवेश का पूरा लाभ मिलेगा। गृहस्थजीवन में में सुख शांति बनी रहेगी। आज आपको अपनी पढ़ाई को आगे जारी रखने के काफी सारे मौके मिलेंगे, जिनका आप पूरा लाभ उठाएंगे। आपको अपने ऐसे मित्रों से दूर रहना है, जो आपका समय व धन दोनों नष्ट करते हैं। आज का दिन नौकरी के लिए थोड़े संघर्ष का है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपकी सेहत में सुधार होगा। बाहर भी घूमने जाएंगे, जहां आपको अपने सामान की सुरक्षा रखनी होगी। आज आपको पहले किए गए निवेश का पूरा लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। मानसिक शांति के लिए कुछ समय धार्मिक कार्यक्रमों में भी व्यतीत करेंगे। आज के दिन नौकरी परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। स्वास्थ्य के मोर्चे पर किए गए प्रयास सफल होने की संभावना है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। जो लोग समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं, उनके मान सम्मान में वृद्धि होगी। अविवाहित लोगों के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगेगी। आज आपको अपनी मीठी वाणी का पूरा लाभ मिलेगा। नौकरी कर रहे जातक नौकरी में तरक्की के अवसर पाकर काफी खुश नजर आएंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कोई बकाया धन मिलेगा। नौकरी कर रहे जातकों को अपनी नौकरी में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। धन कमाने के नए अवसर लाभ दिलाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको सरकारी क्षेत्रों से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। अगर आपने पहले कोई निवेश किया हुआ है, उसका भी पूरा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। बिजनेस कर रहे जातकों को बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए नए-नए तरीके अपनाएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपका उदार रवैया लोगों को काफी प्रभावित करेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। किसी रिश्तेदार के द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। जो लोग राजनीति में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए समय अच्छा है। आपको अपनी आय में बढ़ोतरी के काफी सारे अवसर मिलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन देखने को मिल सकता है। व्यवसाय कर रहे जातकों की बात करें तो उनके लिए दिन बढ़िया है, उनको अपने व्यवसाय से मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। नौकरी में सफलता से प्रसन्नता होगी। चापलूसों से सावधान रहें, व्यापार में सोच-समझकर निर्णय लें। घर में शुभ कार्य होने की संभावना है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको अपने व्यवसाय में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा और किसी नए व्यवसाय को भी करने की योजना बनाएंगे, जो आप साझेदारी में करेंगे। किसी मित्र की सहायता से आपको अपने रुके हुए धन की भी प्राप्ति होगी। आज आप अपने रुके हुए सभी कार्य को पूरा करेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को कोई नया कार्य शुरू कराएंगे। नए वाहन का भी सुख प्राप्त होगा। मकान, दुकान को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। नौकरी को लेकर थोड़ा तनाव संभव है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। अपने बिजी दिन में से कुछ समय आप अपने लिए निकालेंगे, जिसने अपने मन पसंदीदा कार्यों को करेंगे। अपने किसी पुराने मित्र से काफी देर तक फोन पर बातचीत करके आप अपने आप को काफी अच्छा महसूस करेंगे। आज आपके मन की कोई इच्छा पूरी होगी। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय अच्छा है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा लेकिन जूनियरों का भरपूर सहयोग मिलेगा। वरिष्ठ सदस्य से आज आपको धन को कैसे संचय किया जाता है, यह सीखने को मिलेगा, जिससे भविष्य में कोई परेशानी ना हो। छोटे भाई, बहनों के विवाह में आ रही अड़चनें काफी पूजा, पाठ के बाद समाप्त होगी। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। आज के हर काम को आप मजबूत मनोबल और आत्मविश्वास के साथ करेंगे।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपका खुशियों से भरा रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। सभी लोग एक साथ मूल्यों का कार्य करते हुए नजर आएंगे। आप जो नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, वह कामयाब होगी। संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आज आप अपने लिए कुछ खरीदारी करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज नई नौकरी का भी ऑफर आएगा। छोटे व्यापारी व्यापार में अच्छा कौशल लाभ प्राप्त करेंगे। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आप अपने दिए गए कार्यों को समय से पहले पूरा करेंगे। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय में रुकी हुई योजना को दोबारा से शुरू करने में कामयाब रहेंगे। आपके मन की कोई इच्छा पूरी होगी। मानसिक शांति के लिए कुछ समय धार्मिक कार्यक्रमों में भी व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी की ओर से मिले तनाव के चलते सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। आत्मबल में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपका प्रसन्नता से भरा रहने वाला है। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है तो उसका भी पूरा लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप अपने रुके हुए कार्यों को भी पूरा करेंगे। मकान, दुकान, प्लॉट को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से काफी खुश नजर आएंगे। सेहत में पहले से सुधार होगा। बाहर के खाने पीने का परहेज करें। व्यवसाय में उन्नति होगी। धन आगमन के संकेत हैं। आज आपस में लोगों के कारण खर्चे बढ़ेंगे। महिला से मनमुटाव होने की संभावना है। आपके पारिवारिक जीवन में शांत वातावरण रहेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026