---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 AUS vs BAN: Pat Cummins ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रलिया के लिए 17 साल बाद किया यह बड़ा कारनामा

ICC T20 World Cup 2024 AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलियन तेज गेंदबाज Pat Cummins ICC T20 World Cup 2024 में हैट-ट्रीक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 21, 2024 11:59 पूर्वाह्न

ICC T20 World Cup 2024 AUS vs BAN Pat Cummins
Follow Us
---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलियन तेज गेंदबाज Pat Cummins ICC T20 World Cup 2024 में हैट-ट्रीक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस वर्ल्डकप के के 44वें मैच में बांग्लादेश के खिलाड़ियों को अंतिम ओवर में चारो खाने चित्त कर दिया औऱ ऑस्ट्रेलिया की ओर से हैट-ट्रीक लेने वाले मात्र दूसरे गेंदबाज बन गए। इससे पहले यह कारनाम ऑस्ट्रेलिया की ओर से ब्रेट ली ने किया था, जिसे एब 17 साल हो चुकें हैं।

दो ओवरों में लिया हैट-ट्रीक

आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश (AUS vs BAN) के बीच सुपर -8 का चौथा मुकाबला शुक्रवार 21 जून को खेला गया। इसमें Pat Cummins ने बड़ा कारनामा करते हुए हैट-ट्रीक ले लिया। हालांकि उनका यह हैट-ट्रीक दो ओवरो में आया। दरअसल, कमिंस ने 18वें ओवर की पाँचवीं और छठी गेंद पर Mahmudullah और Mahedi Hasan का विकेट अपने नाम किया। उसके बाद अंतिम ओवर की पहली गेंद पर हीं गेंदबाज ने Towhid Hridoy को आउट करके इतिहास रच दिया।

सिर्फ 7 गेंदबाजों ने लिए हैं T20 World Cup में हैट-ट्रीक

आपको बता दें, अबतक T20 World Cup के इतिहास में सिर्फ सात गेंदबाजों ने हीं हैट-ट्रीक लेने कारनामा किया है। जिसमें पैट कमिंस को लेकर दो ऑस्ट्रेलियन, दो आयरलैंड के खिलाड़ी भी शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि ऑस्ट्रलियन खिलाड़ियों ने सिर्फ बांग्लादेश के खिलाफ हीं हैट-ट्रीक लिया है। हालांकि अभी तक किसी भारतीय गैंदबाज ने अबतक यह कारनामा नहीं किया है।

खिलाड़ीटीम विपक्षी टीमवर्ष
पैट कमिंसऑस्ट्रेलियाबांग्लादेश2024
कार्तिक मयप्पनसंयुक्त अरब अमीरातश्रीलंका2022
जोश लिटिलआयरलैंडन्यूज़ीलैंड2022
कर्टिस कैम्फरआयरलैंडनीदरलैंड्स2021
वानिंदु हसरंगाश्रीलंकासाउथ अफ्रिका2021
कगिसो रबाडासाउथ अफ्रिकाइंग्लैंड2021
ब्रेट लीऑस्ट्रेलियाबांग्लादेश2007

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026