---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 IND vs BAN: भारतीय पारी में दिखा Virat Kohli का जलवा, चौकों से ज्यादा लगाए छक्के, देखें

ICC T20 World Cup 2024 IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच मैच एन्टीगुआ में खेला जा रहा है। मैच में विराट ने जबरदस्त 3 छक्के लगाए।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 22, 2024 9:58 अपराह्न

ICC T20 World Cup 2024 IND vs BAN
Follow Us
---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच मैच एन्टीगुआ में खेला जा रहा है। मैच की शुरुआत एक बार फिर विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा ने की है। विराट कोहली हालांकि T20 World Cup 2024 में अबतक एक बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने जबरदस्त 3 छक्के लगाए, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए।

चौके से ज्यादा लगाए छक्के

बता दें, Ind vs Ban मैच में विराट कोहली ने भले हीं कोई बड़ी पारी नहीं खेली लेकिन उन्होंने अपनी धुंआधार बैटिंग जरूर दिखा दी। उन्होंने इस दौरान 132.14 के स्ट्राइक रेट से 28 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें कोहली ने 3 विराट छक्के लगाये, वहीं सिर्फ 1 चौका लगाया।

एक बार फिर पॉवरप्ले में आउट हुए रोहित शर्मा

इस T20 World Cup 2024 में कप्तान रोहित ने अपने साथ ओपनिंग के लिए विराट कोहली को चुना, लेकिन अबतक यह जोड़ी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर सकी है। कप्तान रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ मैच में भले हैं अर्धशतक लगाया था, लेकिन उसके बाद कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। इसके बाद आज के मैच में भी एक फिर वह पॉवरप्ले में हीं आउट हो गए। हालांकि उन्होंने इस दौरान 11 गेंदों में 23 रन बनाए, जिसमे 3 चौके और 1 छक्का लगाया।

हार्दिक पांड्या ने खेली अर्धशतकीय पारी

IND vs BAN मैच में भारत के लगभग सभी बल्लेबाजों ने काफी रन बरसाए और टीम को एक अच्छे टोटल तक पहुंचाया। भारत ने इस दौरान हार्दिक पंड्या के 27 गेंदों में 50 रन की बदौलत 196/5 का स्कोर बनाने में कामयाब हो सकी। इसके अलावा मैच में शिवम दूबे और ऋषभ पंत ने भी शानदार इम्पैक्ट डाला। दोनों ने 24 गेंदों में क्रमश: 34 और 36 रन बनाए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Nepal Flood

अगस्त 29, 2026

H1N1

अगस्त 29, 2026

CNG Price Hike

अगस्त 29, 2026

Mohan Bhagwat

अगस्त 29, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026