---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 IND vs USA: भारत ने जीता टॉस, गेंदबाजी का लिया फैसला; अमेरिकी टीम ने बदले अपने कप्तान, क्या है राज?

ICC T20 World Cup 2024 IND vs USA: भारत और अमेरिका के बीच मैच में रेहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 12, 2024 8:24 अपराह्न

ICC T20 World Cup 2024 IND vs USA
Follow Us
---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 IND vs USA: भारत और अमेरिका के बीच मैच में रेहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। इसके साथ हीं भारतीय कप्तान ने कहा है कि वह अपने टीम के प्लेइंग 11 में पिछले गेम के जैसे हीं कोई बदलाव नहीं करेंगे और चार पेसर्स और 2 ऑल-राउंडर स्पिनर्स के साथ हीं खेलेंगे। इसके अलावा टीम में शिवम दूबे अतिरिक्त गेंदबाज के तौर पर मौजूद रहेंगे।

अमेरिकी टीम में कप्तान Monank Patel प्लेइंग 11 से बाहर

ICC T20 World Cup 2024 IND vs USA मैच में अमेरिकी टीम के रेगुलर कप्तान Monank Patel को प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोट लग जाने के कारण वह आज को मैच में नहीं खेल रहे हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज Monank Patel की जगह अमेरिकी टीम की कप्तानी आज ऐरन जॉन्स कर रहें हैं। हालांकि मोनांक पटेल का नहीं खेलना अमेरिकी टीम के लिए परेशानी हो सकती है, क्योंकि उन्होंने पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाया था। बता दें, टीम में मोनांक की जगह शायन जहांगीर को मौका मिला है।

Rohit Sharma को करना चाहिए था टीम में बदलाव, एक्सपर्ट्स की राय

आपको बता दें, टॉस के बाद आ रहे प्रतिक्रियाओं में देखा गया है कि कई एक्सपर्ट्स कह रहें हैंं कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को अपनी टीम में बदलाव करनी चाहिए। क्योंकि नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में यह टीम का आखिरी मैच है और इसके बाद बाकी पिचों पर बल्लेबाजी देखने को मिलेगी। इसलिए, टीम को चेंज करके सबको मौका देना चाहिए, ताकि बाद में टीम को उन खिलाड़ियों का लाभ मिल सके। और, खिलाड़ियों को भी अपने फॉर्म दिखाने का मौका मिले।

IND vs USA: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

अमेरिका: स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर, एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), आरोन जोन्स (कप्तान), नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, शैडली वान शल्कविक, जसदीप सिंह, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जून 28, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 28, 2026

US-Iran War

जून 28, 2026

Ketan Murder Case

जून 28, 2026

Ram Mandir Chanda Chori

जून 28, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026