ICC T20 World Cup 2024 INDvsENG Semifinal2: गुयाना में एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों का जलवा! क्या फाइनल की हो गई तैयारी? देखें

ICC T20 World Cup 2024 INDvsENG Semifinal2: USA की तरह हीं गुयाना के पिच पर भी एक बार फिर गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला है।

ICC T20 World Cup 2024 INDvsENG Semifinal2

ICC T20 World Cup 2024 INDvsENG Semifinal2

ICC T20 World Cup 2024 INDvsENG Semifinal2: USA की तरह हीं गुयाना के पिच पर भी एक बार फिर गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला है। हालांकि दोनों देशों के स्टेडियम, पिच और कंडीशंस में काफी अंतर है। USA की पिच जहां तेज गेंदबाजो के लिए मददगार है तो वहीं गुयाना के प्रोविडेंस की पिच पर स्पिनर गेंदबाजों को मदद मिलते देखी जा रही है।

जस्प्रित बुमराह और अक्षर पटेल तो आज इस पिच पर इंग्लैंड के लिए खतरा बनकर उतरे हैं और, इसके साथ हीं भारतीय टीम ने अपने फाइनल की तैयारियों में जुट गई है। भारत ने 16.4 ओवर में हीं 103 रनों पर इंग्लैंड को ऑल आउट कर दिया।

अक्षर ने लिए 3 विकेट

https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1806406583485645261

ICC T20 World Cup 2024 INDvsENG Semifinal2: बता दें इस मैच में सुपरमैन अक्षर पटेल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 गेंदों में 10 रन बनाए, जिसमे एक छक्का भी था। लेकिन स्पिन गेंदबाजी का दमखम रखने वाले अक्षर पटेल यह आर्टिकल लिखे जाने तक 3 ओवर में 3 विकेट ले चुके हैं।

जस्प्रित बुमराह के विकेट से इंग्लैंड बैक फुट पर

मैच में दूसरी पारी में इंग्लैंड टीम ने शानदार शुरुआत करके काफी अच्छा खेल रही थी। लेकिन रोहित के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी जस्प्रित बुमराह ने ओपनर फिल साल्ट को चलता करके भारत को लाइन में ले आया।

Kuldeep Yadav ने चटकाए 3 विकेट

गेंदबाजी में अक्षर पटेल, जस्प्रित बुमराह के अलावा मिडिल ऑर्डर सम्भालने वाले सबसे बेहतरीन स्पिनर कुलदीप यादव ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 3 विकट लेकर इंग्लैंड के ओर मिडिल ऑर्डर को तबाह कर दिया। इस दौरान गेंदबाज ने 4.75 के इकॉनमी से मात्र 19 रन दिए।

भारत की साउथ अफ्रीका से तैयारी पूरी

भारत के गेंदबाजों की शानदार फॉर्म देखते हुए कहा जा सकता है कि भारत ने फाइनल के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इसके साथ हीं 29 जून को अजेय साउथ अफ्रीका बारबाडोस में भारतीय टीम भिड़ंत तय हो गई है। औऱ भारतीय टीम 2014 को बाद पहली बार टी20 वर्ल्डकप के फाइनल में पहुँची है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Exit mobile version