---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024 को देखते हुए कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, क्या राजस्थान विवाद को निपटाने की हो रही तैयारी?

Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस पार्टी ने अब अपना सारा फोकस लोकसभा चुनाव 2024 तथा आने वाले कई राज्यों के विधानसभा चुनावों पर लगा दिया है। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी कई बड़े संगठनात्मक बदलाव करने के मूड में है। इन बदलावों में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जून 9, 2023 3:39 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस पार्टी ने अब अपना सारा फोकस लोकसभा चुनाव 2024 तथा आने वाले कई राज्यों के विधानसभा चुनावों पर लगा दिया है। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी कई बड़े संगठनात्मक बदलाव करने के मूड में है। इन बदलावों में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है तो राजस्थान जैसे राज्यों में अपनी अंदरूनी उठापटक को देखते हुए कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को भी बदलने के कयास लगाए जा रहे हैं। नई कांग्रेस वर्किंग कमेटी का भी चुनाव इसी क्रम में होने की होगी। इस पूरे संगठन में बदलाव की प्रक्रिया के 3 सप्ताह के अंदर पूरी होने की संभावना है।

राजस्थान की खींचतान पर लग सकती है लगाम

जानकारी के मुताबिक संगठनात्मक फेरबदल में कयास लगाए जा रहे हैं कि राजस्थान विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं। सीएम गहलोत-पायलट की कलह चरम पर पहुंच गई है। अपने अपने स्टैंड पर अड़े दोनों के बीच समझौते के कई प्रयास फेल हो गए हैं। इस लिए माना जा रहा है कि शायद इस संगठनात्मक बदलाव का सबसे अधिक असर कांग्रेस को राजस्थान के मुद्दे पर चाहिए। जानकारी के मुताबिक राजस्थान को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। जिसके पीछे पार्टी द्वारा किसी नए युवा चेहरे को भी मौका देने के कयास लगाए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ेंः Modi Government के 9 साल की उपलब्धियों पर Jaishankar का चीन पर तंज- ‘भारत अब झूठी बातों में नहीं फंसता’

इन राज्यों में होगा फेरबदल

कई मीडिया सूत्रों के हवाले से आ रही खबरों के मुताबिक कांग्रेस जल्द ही राजस्थान, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडू, गुजरात तथा झारखंड के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है। इसके साथ ही तमिलनाडू तथा महाराष्ट्र के प्रभारी भी बदले जाने की सूचनाएं बाहर आ रही हैं। चूंकि दोनों राज्यों के मौजूदा प्रभारियों दिनेश गुंडो राव तथा एच के पाटिल को कर्नाटक के मंत्रिमंडल विस्तार में जगह देने की बात आ रही है।

प्रियंका गांधी की बदलेगी जिम्मेदारी

जानकारी के मुताबिक आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 और कर्नाटक चुनाव में मिली शानदार जीत को देखते हुए पार्टी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का कद राज्य प्रभारी से हटाकर पूरे देश की जिम्मेदारी दे सकती है। इसके साथ ही प्रियंका गांधी से उनका यूपी प्रभार वापस लिया जा सकता है। इससे वह पूरे देश पर ध्यान दे पाएंगी।

इसे भी पढ़ेंः Amarnath Yatra 2023 पर आतंकी हमले का खुफिया अलर्ट जारी, एजेंसियों ने ISI के इस प्लान को किया डिकोड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026