---Advertisement---

Independence Day 2023: PM मोदी ने की ‘हर घर तिरंगा’ मिशन की शुरुआत, ऐसे अपलोड करें झंडे के साथ सेल्फी

Independence Day 2023: देश स्वतंत्रता दिवस मनाने की दहलीज पर खड़ा है। इसी क्रम में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समस्त देशवासियों से तिरंगे झंडे के साथ हर घर तिरंगा वेबसाइट पर सेल्फी अपलोड करने की अपील की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 14, 2023 11:34 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 14, 2023 4:32 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

Independence Day 2023: देश स्वतंत्रता दिवस मनाने की दहलीज पर खड़ा है। इसी क्रम में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समस्त देशवासियों से तिरंगे झंडे के साथ हर घर तिरंगा वेबसाइट पर सेल्फी अपलोड करने की अपील की है। उन्होनें अपने एक ट्विटर पोस्ट के माध्यम से लोगों से कहा है कि अपने सोशल मीडिया हैंडल की डीपी पर तिरंगे की तस्वीर लगाए और हर घर तिरंगा वेबसाइट पर तिरंगे के साथ सेल्फी खींचकर अपलोड करें। ये हमारे प्यारे देश और हमारे बीच के जुड़ाव को और गहरा करेगा।

13 से 15 अगस्त तक रहेगी ‘हर घर तिरंगा’ की धूम

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से आह्वान किया है कि इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ मिशन के तहत देश के प्रत्येक नागरिक इस मिशन से जुड़े और अपनी डीपी पर तिरंगे झंडे की फोटो लगाने के साथ तिरंगे के साथ ही सेल्फी खींचकर हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपलोड करें जिससे से संयुक्त रुप से देशवासियों का प्रेम नजर आ सके। वहीं इसके अतिरिक्त इस मिशन के तहत ही 2022 में आजादी के अमृत महोत्सव को चिह्नित भी किया जाना है।

सेल्फी अपलोड करने के लिए अपनाएं ये तरीका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आह्वान किए गए हर घर तिरंगा मिशन के तहत आप तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी खींचकर ‘हर घर तिरंगा वेबसाइट’ पर अपलोड कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को ‘हर घर तिरंगा वेबसाइट’ विजीट करना होगा और उसके बाद होम पेज पर दिख रहे ‘अपलोड सेल्फी विद फ्लैग’ बटन को चुनना होगा। वहीं इसके तुरंत बाद यूजर्स के सामने एक पॉप-अप दिखेगा जहां यूजर्स अपने नाम लिख सकता है।

यहां नाम लिखने के बाद यूजर अपने तिरंगे झंडे के साथ वाली सेल्फी को यहां अपलोड कर सकता है। इसके बाद ‘सबमिट’ बटन क्लिक करने के साथ ही आपका फोटो अपलेड हो जाएगा। एक जरुरी जानकारी ये है कि यदि आप अपनी मंजूरी देंगे तभी आपकी सेल्फी ‘hargartiranga.com’ वेबसाइट पर अपलोड की जा सकेगी। वहीं इसको लेकर ये भी जानकारी सामने आई है कि यूजर 16 अगस्त को सुबह 8 बजे से इस साइट पर अपनी सेल्फी देख सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026