---Advertisement---

India Pakistan Relations: बूंद-बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान, अटारी बॉर्डर बंद, नहीं मिलेगा वीजा.., Pahalgam Terror Attack के बाद भारत का बड़ा फैसला

India Pakistan Relations: पाकिस्तान समर्थित आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा के फ्रंटल संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट ने Pahalgam Terror Attack की जिम्मेदारी ली है। आज पूरा भारत सड़क से लेकर संसद तक एकजुट होकर पाकिस्तान के खिलाफ आवाज उठा रहा है और हमले के दोषियों को सजा दिलाने के लिए देश की मोदी सरकार के प्रति समर्थन जता रहा है। इसका असर अब देश की मौजूदा सरकार द्वारा लिए गए पांच बड़े फैसलों में सीधे तौर पर देखा जा सकता है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: अप्रैल 24, 2025 1:35 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 24, 2025 9:42 पूर्वाह्न

India Pakistan Relations (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Follow Us
---Advertisement---

India Pakistan Relations: आतंकियों की पनाहगाह पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। लेकिन इस बार भारत ने उसे बड़ा सबक सिखाया है, जिसे पाकिस्तान सिर्फ आज ही नहीं बल्कि आने वाले सैकड़ों सालों तक नहीं भूलेगा। इसका एक मतलब यह भी है कि वह अपनी हरकतों में सुधार लाए और आतंकियों को जड़ से खत्म करने के लिए खुलकर काम करे ताकि मानवता के साथ-साथ दुनिया में शांति कायम हो सके। आर्थिक संकट से जूझने के बावजूद हाल के सालों में पाकिस्तान का रवैया अच्छा नहीं रहा है। इस सबके बाद भी पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन दुनिया में शांति भंग करने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के Pahalgam Terror Attack में 26 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 13 घायलों का इलाज चल रहा है।

Pahalgam Terror Attack के बाद भारत का बड़ा फैसला

पाकिस्तान समर्थित आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा के फ्रंटल संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है। आज पूरा भारत सड़क से लेकर संसद तक एकजुट होकर पाकिस्तान के खिलाफ आवाज उठा रहा है और हमले के दोषियों को सजा दिलाने के लिए देश की मोदी सरकार के प्रति समर्थन जता रहा है। इसका असर अब देश की मौजूदा सरकार द्वारा लिए गए पांच बड़े फैसलों में सीधे तौर पर देखा जा सकता है। जिसमें भारत ने सिंधु जल संधि समझौता पर रोक लगाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा देने पर प्रतिबंध जैसे कई अहम फैसले लिए गए हैं। इन फैसलों से आतंकवाद के सरगनाओं के साथ पाकिस्तानी हुकूमत पर चोट लगना तय है। ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत सरकार के इन फैसलों का India Pakistan Relations पर क्या असर होगा?

India Pakistan Relations: सिंधु जल संधि पर रोक

भारत सरकार ने 1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला किया है। यह संधि तब तक निलंबित रहेगी जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं कर देता। संधि रद्द होने से पाकिस्तान के पंजाब और सिंध प्रांत के लोग पानी के लिए तरस जाएंगे। Indus Waters Treaty पर रोक से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लग सकता है।

India Pakistan Relations: पाक नागरिकों को Visa जारी करने पर रोक

भारत ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा जारी करने पर रोक लगा दी है। अब पाकिस्तानी नागरिक भारत सरकार से Visa नहीं ले पाएंगे। इसका सीधा असर उन पाकिस्तानी मरीजों पर पड़ेगा, जो बड़ी संख्या में इलाज के लिए भारत आते रहे हैं।

India Pakistan Relations: SVES Visa के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे का अल्टीमेटम

पाकिस्तानी नागरिकों को SAARC Visa छूट योजना के तहत भारत यात्रा की इजाजत दी जाती रही है। जिसे तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। विदेश मंत्रालय ने यह स्पष्ट कहा है कि पहले जारी सभी SVES Visa निरस्त माने जाएंगे। इसके बाद ध्यान रहे कि एसवीईएस वीजा के तहत वर्तमान में भारत में मौजूद किसी भी पाकिस्तानी नागरिक के पास India छोड़ने के लिए सिर्फ 48 घंटे का वक्त है।

India Pakistan Relations: उच्चायोगों में तैनात अधिकारियों की संख्या कम की जाएगी

आपको बता दें कि भारत ने दोनों उच्चायोगों में कर्मचारियों की कुल संख्या मौजूदा 55 से घटाकर 30 करने का फैसला किया है। जिसकी प्रक्रिया 1 मई तक पूरी होने की बात कही जा रही है। जानकारी हो कि भारत सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला India-Pakistan के बीच सैन्य और कूटनीतिक संबंधों को न्यूनतम स्तर पर ले आएगा। इसमें पाकिस्तानी रक्षा सलाहकारों को निष्कासित करना और भारत के रक्षा सलाहकारों को वापस बुलाना भारत की रणनीति का हिस्सा है। इससे भारत को वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने में काफी मदद मिल सकती है। यह फैसला लेकर भारत ने पाकिस्तान को साफ संदेश दे दिया है कि जब तक वह आतंकवाद पर अपना रुख नहीं बदलता, तब तक वह उसके साथ किसी भी सैन्य या रणनीतिक सहयोग के लिए तैयार नहीं है।

India Pakistan Relations: Wagah-Attari Border तत्काल प्रभाव से बंद

भारत सरकार ने इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट Wagah-Attari Border को तत्काल प्रभाव से बंद करने का बड़ा फैसला लिया है। इसके साथ ही ध्यान रहे कि जो लोग वैध अनुमति लेकर इस रास्ते से भारत आए हैं, वे 1 मई से पहले इसी रास्ते से वापस पाकिस्तान जा सकते हैं। अटारी-वाघा बॉर्डर बंद होने से भारत और पाकिस्तान के बीच सीमित आवाजाही बंद हो जाएगी। जिसका सीधा असर Pakistan की अर्थव्यवस्था पर पड़ना तय है।

ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack के मद्देनजर पीएम मोदी के घर पर हुई CCS Meeting, सुरक्षा उपायों और आगे की रणनीति पर हुई चर्चा, जानें डिटेल

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 15, 2026

Noida Violence

अप्रैल 15, 2026

CBSE 10th Result 2026

अप्रैल 15, 2026

Pawan Khera

अप्रैल 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

Bijnor Viral Video

अप्रैल 15, 2026