---Advertisement---

Indian Science congress 2023: PM Modi बोले – 8 वर्ष असाधारण, भारत बना शीर्ष तीन स्टार्टअप देश

Indian Science congress 2023: भारत का बहुप्रतीक्षित भारतीय विज्ञान कांग्रेस आज औपचारिक रूप से आरंभ हो गया है। 108वें भारतीय विज्ञानं कांग्रेस का औपचारिक आरंभ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औपचारिक आरंभ करते हुए विज्ञानं के क्षेत्र में जुड़े हुए लोगों को संबोधित  किया और देश के अंदर विगत 8 वर्षों में आये तकनीकी परिवर्तनों तथा ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जनवरी 3, 2023 2:19 अपराह्न

Indian Science Congress
Follow Us
---Advertisement---

Indian Science congress 2023: भारत का बहुप्रतीक्षित भारतीय विज्ञान कांग्रेस आज औपचारिक रूप से आरंभ हो गया है। 108वें भारतीय विज्ञानं कांग्रेस का औपचारिक आरंभ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औपचारिक आरंभ करते हुए विज्ञानं के क्षेत्र में जुड़े हुए लोगों को संबोधित  किया और देश के अंदर विगत 8 वर्षों में आये तकनीकी परिवर्तनों तथा उपलब्धियों से अवगत कराया।

ये भी पढें:CM Arvind Kejriwal बोेले,कंझावला में ‘जो हुआ वो बेहद शर्मनाक’

8 वर्षों में लगाई अभूतपूर्व छलांग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने विज्ञान कांग्रेस को अपने संबोधन में कहा कि विगत 8 वर्ष का उनका कार्यकाल तकनीकी रूप से अभूतपूर्व उपलब्धियों को प्राप्त करने वाला रहा है।  इस दौरान जहां भारत 2015 तक ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स की 130 देशों की सूची में 81 वें  नंबर पर था वहीं 2022 तक आतेआते भारत 40 वें  स्थान पर आ चूका है। वहीं भारत के युवाओं के एंटरप्रिन्योर बनने की ओर आकर्षित होने का सबसे बड़ा लाभ ये हुआ है कि  भारत स्टार्टअप के मामले में विश्व के शीर्ष तीन देशों में आ खड़ा हुआ है। भारत के इस विकास में युवा तथा अनुभवी वैंज्ञानिकों के समन्वय का ही ये चमत्कार है कि भारत में एक स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित हो रहा है और भारत  विज्ञानं के क्षेत्र में शीर्ष देशों में आ खड़ा हुआ है।

महिला सशक्तिकरण,विज्ञान और तकनीक इस बार की थीम

इस बार की 108 भारतीय विज्ञानं कांग्रेस की थीम में  मुख्य रूप से महिला सशक्तिकरण, विज्ञान और तकनीक को मुख्य ध्येय बनाया गया है। प्रधानमंत्री जी ने जोर देते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि भारत के तकनीकी विकास में अधिक से अधिक क्षेत्रों में महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर दिए जाएं जिससे हम नारी शक्ति की ऊर्जा का समुचित उपयोग कर सकेंगे। हमारा लक्ष्य है कि  देश को अगले 25 वर्षों में एक नई ऊंचाई पर ले जाना है। जब विज्ञानं के क्षेत्र में जोश के साथ सतह देश सेवा का संकल्प भाव जुड़ जाता है तब उसके परिणाम अभूतपूर्व हो जाते हैं । इसी क्रम में प्रधानमंत्री  ने कहा कि 21वीं सदी के वर्तमान भारत के पास दो महत्वपूर्ण चीज़े हैं-पहला डेटा और दूसरा तकनीक।इन दोनों क्षेत्रों में भारत के विज्ञान ने नई ऊंचाइयों पर पहुंचने की शक्ति दी है। डेटा एनेलिसिस का क्षेत्र भी बहुत तेजी से आगे बढ़ने की संभावनाओं को जन्म दे रहा है।

ये भी पढें: KANJHAWALA CASE में गिरफ्त में आए दो आरोपियों ने स्वीकारा, “हम नशे में थे” ‘लड़की कार में फंसी थी’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026