---Advertisement---

IPL 2024 PBKS vs CSK: आज चेन्नई लेगी अपने हार का बदला या पंजाब लगाएगी जीत का सिक्सर? जानें पिच रिपोर्ट, आँकड़े और ड्रिम-11 की संभावित टीमें

IPL 2024 PBKS vs CSK: आज हिमांचल के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में IPL 2024 का 53वां मैच पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: मई 5, 2024 11:51 पूर्वाह्न | Updated: मई 5, 2024 4:56 अपराह्न

PBKS vs CSK
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2024 PBKS vs CSK: आज हिमांचल के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में IPL 2024 का 53वां मैच पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। बता दें, यह मैच डबल हेडर के पहले चरण में खेला जाएगा, जो दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। इससे पहले हुए मुकाबले में पंजाब ने चेन्नई को 7 विकेट से हरा दिया था।

क्या पंजाब लगा पाएगी जीत का सिक्सर?

हालांकि पंजाब की टीम प्वाइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर है, लेकिन टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए पुरे जुनून से लगी हुई है। आपको बता दें, इसी बीच पिछले मैच में सैम कर्रन की अगुवाई में PBKS ने CSK को लगातार 5 बार हराने का रिकॉर्ड भी बना दिया। आज अपने होमग्राउंड पर भी सैम चेन्नई के खिलाफ जीत का सिक्सर लगाने से पीछे नहीं हटेंगे।

वहीं रुतुराज की कप्तानी वाली CSK आज का मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर जाने का पूरा प्रयाश करेगी। हालांकि टीम को मुस्तफिजूर रहमान की कमी खल सकती है।

PBKS vs CSK की पिच रिपोर्ट

Dharamshala Cricket Stadium
Dharamshala Cricket Stadium

धर्मशाला क्रिकेट ग्राउंड पर पिछले सात सालों में अबतक सिर्फ दो मुकाबले हुए हैं। हालांकि दोनों हीं मुकाबले काफी हाई स्कोरिंग रहे हैं। आज के मैच में भी एक बड़े टारगेट वाला मुकाबला देखने को मिल सकता है।

PBKS vs CSK हेड टू हेड रिपोर्ट

अबतक हुए मुकाबलों में पंजाब की टीम पर चेन्नई हावी रही है लेकिन पिछले 5 मुकाबलों में चेन्नई ने कोई मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ नहीं जीती है।

कुल मैच27
PBKS जीती14
CSK जीती16

PBKS की संभावित प्लेयिंग 11

प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, रिले रोसौव, शशांक सिंह, सैम कर्रन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर।

CSK की संभावित प्लेयिंग 11

अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, मोइन अली, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, महीश थीक्शाना, मथीशा पथिराना।

ड्रीम11 टीम की फेंटेसी टीम

यहां ड्रीम-11 के लिए दाे फेंटेसी टीमें दी गईं हैं। इसके आधार पर आप आज के मैच के लिए विचार कर सकते हैं:

ड्रीम11 के लिए टीम 1

PBKS vs CSK Dream 11
PBKS vs CSK Dream 11

ड्रीम11 के लिए टीम 2

PBKS vs CSK Dream 11
PBKS vs CSK Dream 11

यहां दी गईं टीमें अनुमान के आधार पर बनाए गए हैं, कृपया अपनी तरफ से इसे जाँच लें। आपको बता दें, पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच आज दिन में 3.30 बजे से हिमांचल के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसे आप जियो सिनेमा ऐप या टीवी चैनल स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी देख सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Karwa Chauth 2026

अक्टूबर 29, 2026

Rashifal 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026