---Advertisement---

Jammu Kashmir Earthquake: जम्मू-कश्मीर के कटरा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

Jammu Kashmir Earthquake: 17 फरवरी 2023 को जम्मू कश्मीर के कटरा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आधे कि यह भूकंप जम्मू कश्मीर में कटरा से 97 किलोमीटर पूर्व में दर्ज किया गया। सेंटर फॉर सोशियोलॉजी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह 5:01 में रिक्टर स्केल पर 3 ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: फ़रवरी 17, 2023 9:34 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Jammu Kashmir Earthquake: 17 फरवरी 2023 को जम्मू कश्मीर के कटरा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आधे कि यह भूकंप जम्मू कश्मीर में कटरा से 97 किलोमीटर पूर्व में दर्ज किया गया। सेंटर फॉर सोशियोलॉजी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह 5:01 में रिक्टर स्केल पर 3 प्वाइंट सिक्स की तीव्रता वाला भूकंप जम्मू कश्मीर में रिकॉर्ड किया गया। बता दें कि इस भूकंप की गहराई का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर अंदर दर्ज किया गया है। दुकान में किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी जानकारी

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता : 3.6, 17-02-2023 को आया भूकंप, भारतीय समयानुसार 05:01:49 पर, अक्षांश: 33.10 देशांतर: 75.97, भूकंप की गहराई: 10 किमी, स्थान: जम्मू और कश्मीर का 97 किमी पूर्व कटरा में।’ बता दें कि, जम्मू कश्मीर के कटरा के पास मां वैष्णो देवी का मंदिर है जहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए कटरा के वैष्णो देवी मंदिर जाते हैं।

Also Read: UP News: गोरखपुर में कलश यात्रा के दौरान हाथी हुआ बेकाबू, कुचले जाने से तीन की मौत, दर्जनों हुए घायल

सिक्किम और सूरत में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके

जम्मू कश्मीर से पहले 13 फरवरी को सिक्किम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। सिक्किम में आया ये भूकंप सुबह 9:26 पर महसूस किया गया था और इसकी तीव्रता 3.9 मापी गई थी। सिक्किम से पहले 11 फरवरी को गुजरात के सूरत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.8 मेग्नीट्यूड दर्ज की गई थी।

Also Read: लोकसभा सचिवालय के विशेषाधिकार नोटिस का Rahul Gandhi ने दिया जवाब, संसद में दिखाई थी अडाणी के साथ मोदी की तस्वीर

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026