---Advertisement---

Jharkhand News: ‘इतिहास जिंदा हो गया…’ सीएम सोरेन के निर्देश पर 135वां डूरंड कप का जबरदस्त आगाज, क्यों फुटबॉल टूर्नामेंट रहा खास

Jharkhand News: एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन रांची में किया गया और ऐसे में कहा गया की इतिहास जिंदा हो गया है। अगर आप भी फुटबॉल प्रेमी है तो इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 27, 2026 3:50 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: रांची में 135वें डूरंड कप के शानदार आगाज को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग झलकियां काफी चर्चा में है। न केवल भारत का बल्कि पूरे एशिया का सबसे पुरान फुटबॉल टूर्नामेंट के तौर पर ऐतिहासिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन रांची में होना झारखंड के खेल संस्कृति और इसकी पहचान के लिए एक गौरवान्वित पल है। ऐसे में झारखंड टूरिज्म के द्वारा बताया गया कि कैसे रांची के मैदान में एक नया इतिहास दर्ज हुआ है। जाहिर तौर पर सीएम हेमंत सोरेन की सरकार की यह बहुत बड़ी सफलता है जो इतिहास में एक नया मिल का पत्थर साबित हो रहा है।

रांची में कैसे हुआ इतिहास दर्ज

झारखंड टूरिज्म ने लिखा था कि X प्लेटफार्म पर झारखंड टूरिज्म ने लिखा, “रांची मैदान में उतरा, और इतिहास ज़िंदा हो गया! एशिया का सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट, 135वां डूरंड कप, आज रांची में शुरू हो रहा है, जो झारखंड की खेल यात्रा के लिए एक गर्व की बात है। फुटबॉल की भावना हम सभी को एकजुट करती है।”

इससे पहले भी झारखंड टूरिज्म ने बताया था कि भारत के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट की विरासत से लेकर झारखंड की हमेशा रहने वाली खूबसूरती तक – हर पल अनुभव करने लायक है। डूरंड कप आ गया है, और भारत के दिल को एक्सप्लोर करने का आपका न्योता भी।

क्यों खास है 135वां डूरंड कप का रंगारंग आगाज

बता दे कि बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में 135वें डूरंड कप का रंगारंग आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में जमशेदपुर एफसी और श्रीलंका की डिफेंडर्स एफसी आमने-सामने उतरीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने उत्साह के साथ टूर्नामेंट का स्वागत किया। उद्घाटन समारोह के अवसर पर कलाकारों ने अपनी शानदार और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। जाहिर तौर पर स्थानीय युवाओं फुटबॉल प्रीमियर ऑर्डर एथलीटों को प्रोत्साहन मंच मिला है। इसके साथ यह भी बताया गया कि फुटबॉल केवल एक खेल नहीं बल्कि लोगों को आपस में जोड़ने वाला माध्यम है और एकता का संदेश दिया जा रहा है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

हरपाल सिंह चीमा

अगस्त 12, 2026

Rashifal 13 August 2026

अगस्त 12, 2026

Jharkhand News

अगस्त 12, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 12, 2026