Jharkhand News: रांची में 135वें डूरंड कप के शानदार आगाज को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग झलकियां काफी चर्चा में है। न केवल भारत का बल्कि पूरे एशिया का सबसे पुरान फुटबॉल टूर्नामेंट के तौर पर ऐतिहासिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन रांची में होना झारखंड के खेल संस्कृति और इसकी पहचान के लिए एक गौरवान्वित पल है। ऐसे में झारखंड टूरिज्म के द्वारा बताया गया कि कैसे रांची के मैदान में एक नया इतिहास दर्ज हुआ है। जाहिर तौर पर सीएम हेमंत सोरेन की सरकार की यह बहुत बड़ी सफलता है जो इतिहास में एक नया मिल का पत्थर साबित हो रहा है।
रांची में कैसे हुआ इतिहास दर्ज
Ranchi takes the field, and history comes alive!
The 135th Durand Cup, Asia’s oldest football tournament, kicks off in Ranchi today, marking a proud milestone for Jharkhand’s sporting journey. Here’s to the spirit of football uniting us all.#DurandCup2026 @HemantSorenJMM pic.twitter.com/HSosXVqOcR— Jharkhand Tourism (@VisitJharkhand) July 26, 2026
झारखंड टूरिज्म ने लिखा था कि X प्लेटफार्म पर झारखंड टूरिज्म ने लिखा, “रांची मैदान में उतरा, और इतिहास ज़िंदा हो गया! एशिया का सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट, 135वां डूरंड कप, आज रांची में शुरू हो रहा है, जो झारखंड की खेल यात्रा के लिए एक गर्व की बात है। फुटबॉल की भावना हम सभी को एकजुट करती है।”
इससे पहले भी झारखंड टूरिज्म ने बताया था कि भारत के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट की विरासत से लेकर झारखंड की हमेशा रहने वाली खूबसूरती तक – हर पल अनुभव करने लायक है। डूरंड कप आ गया है, और भारत के दिल को एक्सप्लोर करने का आपका न्योता भी।
क्यों खास है 135वां डूरंड कप का रंगारंग आगाज
बता दे कि बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में 135वें डूरंड कप का रंगारंग आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में जमशेदपुर एफसी और श्रीलंका की डिफेंडर्स एफसी आमने-सामने उतरीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने उत्साह के साथ टूर्नामेंट का स्वागत किया। उद्घाटन समारोह के अवसर पर कलाकारों ने अपनी शानदार और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। जाहिर तौर पर स्थानीय युवाओं फुटबॉल प्रीमियर ऑर्डर एथलीटों को प्रोत्साहन मंच मिला है। इसके साथ यह भी बताया गया कि फुटबॉल केवल एक खेल नहीं बल्कि लोगों को आपस में जोड़ने वाला माध्यम है और एकता का संदेश दिया जा रहा है।
