Jharkhand News: हेमंत सोरेन सरकार राज्यवासियों को दिया बड़ा तोहफा, झारखण्ड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, जानें सबकुछ

Jharkhand News: ने आज झारखण्ड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (JFTI) का शुभारंभ किया। जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

Jharkhand News

फाइल फोटो

Jharkhand News: हेमंत सोरेन सरकार ने राज्यवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। बता दें कि मुख्यमंत्री जी ने आज झारखण्ड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (JFTI) का शुभारंभ किया साथ ही उन्होंने कहा कि इस अवसर यह राज्य के युवाओं के लिए एक नई शुरुआत है। झारखण्ड फ़िल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, कोलकाता के बीच हुए MoU के माध्यम से हमारे युवाओं को फिल्म, मीडिया और क्रिएटिव इंडस्ट्री से जुड़ी विश्वस्तरीय तकनीकी शिक्षा और स्किलिंग का अवसर मिलेगा। यह पहल राज्य में रचनात्मक उद्योग को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

सीएम हेमंत सोरेन सरकार ने दी अहम जानकारी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि “आज झारखण्ड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (JFTI) के शुभारंभ का अवसर राज्य के युवाओं के लिए एक नई शुरुआत है। झारखण्ड फ़िल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, कोलकाता के बीच हुए MoU के माध्यम से हमारे युवाओं को फिल्म, मीडिया और क्रिएटिव इंडस्ट्री से जुड़ी विश्वस्तरीय तकनीकी शिक्षा और स्किलिंग का अवसर मिलेगा।

शुरुआती चरण में साउंड डिजाइनिंग, एडिटिंग, एनिमेशन, स्क्रिप्ट एवं स्क्रीनप्ले राइटिंग, सिनेमैटोग्राफी, डायरेक्शन और फिल्म प्रोडक्शन जैसे विषयों में प्रशिक्षण शुरू होगा। यह पहल पारंपरिक सिनेमा के साथ-साथ OTT और डिजिटल कंटेंट की दुनिया में भी झारखंड के युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगी। झारखंड की प्रतिभा को राष्ट्रीय और वैश्विक मंच तक पहुँचाने की यह एक महत्वपूर्ण पहल है। सभी को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार”।

इन विषयों में जल्द प्रशिक्षण होगा शुरू

मुख्यमंत्री द्वारा दी जानकारी के अनुसार शुरुआती चरण में साउंड डिजाइनिंग, एडिटिंग, एनिमेशन, स्क्रिप्ट एवं स्क्रीनप्ले राइटिंग, सिनेमैटोग्राफी, डायरेक्शन और फिल्म प्रोडक्शन जैसे विषयों में प्रशिक्षण शुरू होगा। यह पहल पारंपरिक सिनेमा के साथ-साथ OTT और डिजिटल कंटेंट की दुनिया में भी झारखंड के युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगी।

झारखण्ड फ़िल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, कोलकाता के बीच हुए MoU के माध्यम से हमारे युवाओं को फिल्म, मीडिया और क्रिएटिव इंडस्ट्री से जुड़ी विश्वस्तरीय तकनीकी शिक्षा और स्किलिंग का अवसर मिलेगा। झारखंड की प्रतिभा को राष्ट्रीय और वैश्विक मंच तक पहुँचाने की यह एक महत्वपूर्ण पहल है। सभी को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।

 

Exit mobile version