---Advertisement---

कल का मौसम 10 Nov 2025: सावधान! राजस्थान, एमपी समेत इन राज्यों में शीतलहर का रेड अलर्ट जारी, तो इन राज्यों में मूसलाधार बारिश मचाएगी तबाही; चेक करें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 10 Nov 2025: देशभर में अभी भी मौसम का मिजाज समझ से परे है। दरअसल कई राज्यों में अभी भी मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 9, 2025 7:14 अपराह्न

कल का मौसम 10 Nov 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 10 Nov 2025: देशभर में अभी भी मौसम का मिजाज समझ से परे है। दरअसल कई राज्यों में अभी भी मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है, तो वहीं कई जगहों पर ठंड ने लोगों की हालात खराब कर रखी है। नवंबर के शुरूआत में ही कई जगहों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है। दिल्ली में तो ठंड का डबल अटैक शुरू हो चुका है। तापमान में गिरावट के साथ शीतलहर ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। यहां की राजस्थान और एमपी में तो मौसम विभाग ने शीतलहर का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 10 Nov 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

राजस्थान, एमपी में शीतलहर का रेड अलर्ट जारी

पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड (10-11 नवंबर) के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पुरानी से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति बनी रही तथा पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी है। दक्षिण हरियाणा और उत्तर-पश्चिम भारत और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के कुछ मैदानी इलाकों में 4-5 दिनों के दौरान रात का तापमान सामान्य से लगभग 2-4°C कम रहने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3°C की गिरावट की संभावना है।

इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु में 9, 12 और 13 नवंबर के दौरान और केरल और माहे में 9 और 10 नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के 2 जिलों में बर्फबारी से लोगों की परेशानी बढ़ेगी। लाहौल स्पीति और मनाली में बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाना शुरू कर दिया है। लोगों को गर्म कपड़े पहनने की जरूरत पड़ रही है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड में बढ़ोतरी और तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा सकती है। गौरतलब है कि लगातार विभाग की तरफ से लोगो को अलर्ट कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026