---Advertisement---

Kanjhawala Case में गिरफ्त में आए दो आरोपियों ने स्वीकारा, “हम नशे में थे” ‘लड़की कार में फंसी थी’

Kanjhawala Case: देश की राजधानी दिल्ली के कंझावला में नववर्ष के उत्सव के मध्य रात नशे में धुत कार सवार लड़कों द्वारा एक स्कूटी सवार लड़की को घसीटे जाने की घटना घटी थी जिसमें उस लड़की की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। इस वीभत्स कांड में पकड़े गए दो आरोपियों ने स्वीकार किया है। कि ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जनवरी 3, 2023 11:44 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Kanjhawala Case: देश की राजधानी दिल्ली के कंझावला में नववर्ष के उत्सव के मध्य रात नशे में धुत कार सवार लड़कों द्वारा एक स्कूटी सवार लड़की को घसीटे जाने की घटना घटी थी जिसमें उस लड़की की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। इस वीभत्स कांड में पकड़े गए दो आरोपियों ने स्वीकार किया है। कि ‘उस रात वो नशे में थे’ और लड़की कार में फंसी रह गई थी।

आपको बता दें कि नववर्ष 2023 की मध्यरात्रि दिल्ली ले कंझावला में कार में सवार 5 लड़के उत्सव मनाने निकले थे। तभी सुल्तानपुरी मोड़ पर एक स्कूटी सवार लड़की से तेज गति से दौड़ रही कार की टक्कर हो गई। जिससे वो घबराकर कंझावला की ओर भाग निकले। तभी वो स्कूटी सवार लड़की किसी प्रकार कार में उलझ गयी और वो लगभग 4 किमी तक कार से घिसटती चली गई।  जिसके कारण उस लड़की की दर्दनाक मृत्यु हो गई।

ये भी पढें: Bharat Jodo Yatra की गाजियाबाद में दस्तक, पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी समेत हेल्पलाइन नंबर को किया जारी

गिरफ्त में आए दो आरोपियों ने स्वीकारा

इस वीभत्स घटना में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर पंजीकृत कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया लिया तथा तत्काल उनका मेडिकल कराया गया।  इसके बाद उनके द्वारा पुलिस को दिए गए उनके बयान में उन्होंने स्वीकार किया कि हम कार की टक्कर से डर गए थे ‘ हम नशे में थे ‘ और लड़की किसी तरह कार में फंसी रह गई।

पुलिस ने जब घना की सुचना देने वाले से बात की  तो ज्ञात हुआ कि घटना में प्रयुक्त कार नंबर DLBCAY 6414 से घटना घटित की गई है। इसके बाद पुलिस टीम कार के रजिस्टर्ड ऑनर लोकेश पुत्र सुरेश के यहां पहुंच गई। उसने बताया कि कार उसके बहनोई आशुतोष पुत्र शम्भु दयाल शर्मा के पास है। इसके बाद पुलिस ने आशुतोष से बात की तो ज्ञात हुआ कि कार को उसका  मित्र दीपक खन्ना पुत्र राजेश खन्ना और अमित खन्ना पुत्र राज कुमार खन्ना 31 दिसंबर की शाम ले गए थे।  इसके पश्चात अमित और दीपक कार को दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में ही खड़ी करके चले गए थे।  

 दिल्ली पुलिस की एफआईआर में घटना का समय रात्रि 2 बजे पंजीकृत है इण्डिया टुडे के सीसीटीवी कैमरे के अनुसार घटना से कुछ मिनट पूर्व का विडियो है जिसमे रात्रि 1:52 पर स्कूटी सव्वर लड़की जा रही है तथा इसके तुरंत पश्चात रात्रि 1:58 पर कार जाती दिख रही है।

दुष्कर्म होंने के कोई साक्ष्य नहीं

 एफआईआर के अनुसार लड़को को पता चल गया था कि कार से दुर्घटना हो चुकी है इसी कारण उन्होंने मौके से भागने का प्रयास किया।  घटना के पश्चात घटनास्थल पर पहुंचीं पुलिस ने स्कूटी को कब्ज़े में ले लिया जिसकी बांयीं तरफ पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी।  इसके बाद क्राइम टीम को भी घटनास्थल पर बुला लिया गया था। जिसने घटनास्थल की पहले पूर्ण फोटोग्राफी की उसके बाद स्कूटी के मालिक की खोज प्रारंभ कर दी। जिससे पता चला कि स्कूटी 5 वर्ष पूर्व ही बेच दी गई थी। 

 घटनास्थल पर पुलिस ने लड़की को बहुत खराब स्थिति में बरामद किया। लड़की के शरीर पर घसीटे जाने के कारण एक भी कपड़ा नहीं बचा था। पुलिस लड़की को लेकर एसजीएम हॉस्पिटल मंगोलपुरी पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे Brought Dead घोषित कर दिया था।  पुलिस ने औपचारिकताएं पूर्ण कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।  इसके बाद डीसीपी ने स्पष्ट करते हुए कहा कि यह मात्र एक जानलेवा दुर्घटना मात्र थी।  इस घटना में किसी भी प्रकार का दुष्कर्म का एंगल नहीं है। 

ये भी पढें: CM Arvind Kejriwal बोेले,कंझावला में ‘जो हुआ वो बेहद शर्मनाक’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026