---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: MS Dhoni ने राँची में दिया अपना वोट, वीडियो होने लगा वायरल

क्रिकेट दुनिया के लेजेण्ड MS Dhoni भी झारखण्ड के राँची में अपना वोट डालने पहुँचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: मई 25, 2024 1:55 अपराह्न | Updated: मई 25, 2024 6:03 अपराह्न

MS Dhoni ने दिया वोट
Follow Us
---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: देश में इन दिनों Lok Sabha Election 2024 का त्योहार चल रहा है। आज 25 मई को छठे फेज के चुनाव में आज हरियाणा, पश्चिम बंगाल, बिहार, यूपी, उड़ीसा, झारखंड, दिल्ली और जम्मू के कुल 58 सीटों पर सुबह से हीं वोटिंग शुरु हो चुकी है। इसी बीच क्रिकेट दुनिया के लेजेण्ड MS Dhoni भी झारखण्ड के राँची में अपना वोट डालने पहुँचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

पोलिंग बूथ पर दिखी जबरदस्त भीड़

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में रांची में भी वोटिंग हो रही है। इसलिए भारत और CSK के पूर्व कप्तान MS Dhoni ने भी अपना वोट देने पोलिंग बूथ पर पहुँचे और अपने अधिकार का पालन किया। इस दौरान धोनी के साथ उनकी पत्नी Sakshi Dhoni भी साथ नज़र आईं। पोलिंग बूथ पर वोट देने वालों के साथ-साथ धोनी को देखने के लिए भी सैकड़ो लोग पहले हीं जमा थे। आपको बता दें, धोनी हालहीं में IPL 2024 खेलने के बाद राँची लौटें हैं और अपना टाइम अपने घर पर बीता रहे हैं।

MS Dhoni ने अपना लास्ट मैच RCB के खिलाफ 18 मई को खेला था, जिसमें 5 बार की चैम्पियन टीम CSK को 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ हीं CSK ने इस साल प्वाइंट्स टेबल में पाँचवें स्थान पर IPL का सफर खत्म किया। उसके बाद धोनी 19 मई की फ्लाइट से रांची चले गए थे।

RCB के खिलाफ मैच MS Dhoni का आखिरी मैच?

ऐसे कई रिपोर्ट्स में कयाश लगाए जा रहे हैं कि RCB के खिलाफ मैच MS Dhoni का आखिरी मैच था। हालांकि इसके बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है और CSK मैनेेजमेंट ने भी इस बात को धोनी के ऊपर छोड़ दिया है। हालांकि, कैप्टन कूल के घुटनों में कई बार तकलीफ होते देखी गई है। इसके साथ हीं अगर टीम अगले मेगा ऑक्शन में धोनी को रिटेन करेगी तो हीं वह खेल पाएंगें, लेकिन एक 42-वर्षीय खिलाड़ी को रिटेन करना CSK के लिए काफी मुश्किल साबित हो सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 13, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026