---Advertisement---

LPG Price Hike: नए साल के पहले दिन गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- ‘ये तो शुरुआत है’

LPG Price Hike: नए साल की शुरुआत से ही आम जनता, होटल, रेस्टोरेंट आदि में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर बड़ा झटका दे दिया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने से लोगों को अब और भी परेशानियों का सामना ...

Read more

Avatar of Nimmi Rani

By: Nimmi Rani

Published: जनवरी 1, 2023 11:23 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 1, 2023 12:12 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

LPG Price Hike: नए साल की शुरुआत से ही आम जनता, होटल, रेस्टोरेंट आदि में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर बड़ा झटका दे दिया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने से लोगों को अब और भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद कांग्रेस ने सरकार पर कटाक्ष किया है। कांग्रेस ने अपने टि्वटर हैंडल पर भी एक ट्वीट किया है जिसमें वह सरकार पर तंज कसते हुए नजर आए हैं।

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत

घरेलू गैस सिलेंडर के रेट की बात करें तो दिल्ली में 1053 रुपए प्रति सिलेंडर है। वही मुंबई में 1052 रुपए प्रति सिलेंडर है। इसके बाद कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1079 रुपए है। वही चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1068 रुपए है।

कांग्रेस ने ट्वीट कर सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि “नए साल का पहला गिफ्ट, कमर्शियल गैस सिलेंडर 25 रुपए महंगा हो गया। अभी तो यह शुरुआत है।” इसके बाद कांग्रेस ने ‘हैप्पी न्यू ईयर’ हैशटैग भी लगाया है। अब कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से दिल्ली में सिलेंडर की नई कीमत 1769 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। इसके बाद चेन्नई में सबसे ज्यादा कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा है। चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की 1917 रुपए प्रति सिलेंडर है। इसके अलावा मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1721 रुपए और कोलकाता में 1870 रुपए है।

Also Read- HAPPY NEW YEAR: PM मोदी सहित इन बड़े नेताओं ने दी बधाई, राहुल गांधी बोले- ‘2023 में हर शहर में खुलेगी मोहब्बत की दुकान’

आज से लागू हुई दरें

बता दें कि गैस कंपनियां एलपीजी के दामों में महीने की पहली तारीख में बदलाव करती है। इसी बीच आज साल की 1 तारीख पर भी एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव किया गया। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर 25 रुपए महंगा हो गया। यें दरें आज से लागू की गई है। गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट, होटल और अन्य जगहों पर खाना भी महंगा हो सकता है।

Also Read- WEATHER NEWS: हाड़ कंपा देने वाली ठंड से होगा नए साल का स्वागत, जानें मौसम का हाल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026