---Advertisement---

Breaking! हरियाणा के सीएम Manohar Lal Khattar ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

Manohar Lal Khattar: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से दिया इस्तीफा। जेजेपी से गठबंधन टूटने के बाद माना जा रहा कि बीजेपी निर्दलीय के साथ फिर एक बार सरकार बना सकती है। वहीं सूत्रों की माने तो आज साम 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। हालांकि अभी यह साफ ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 12, 2024 11:58 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 12, 2024 12:32 अपराह्न

Manohar Lal Khattar
Follow Us
---Advertisement---

Manohar Lal Khattar: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से दिया इस्तीफा। जेजेपी से गठबंधन टूटने के बाद माना जा रहा कि बीजेपी निर्दलीय के साथ फिर एक बार सरकार बना सकती है। वहीं सूत्रों की माने तो आज साम 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। हालांकि अभी यह साफ नही हुआ है कि क्या मनोहर लाल खट्टर फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे या फिर इस बार मुख्यमंत्री कोई और बनेगा। इसी बीच अब सियासी हलचल भी तेज हो गई है। सियासी उठल पथल के बीच कांग्रेस और जेजेपी ने अपने विधायको को दिल्ली बुलाया है।

बीजेपी और जेजेपी में शीट शेयरिंग पर नही बनी बात

आपको बता दें कि हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और जेजेपी नेता दुष्यंत चोटाला ने सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। गौरतलब है कि दुष्यंत चोटाला ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में 2 सीटों की मांग की थी। हालांकि बीजेपी ने उन्हें 1 सीट का प्रस्ताव दिया था। गौरतलब है कि बीजेपी ने अपने दम पर 2019 के लोकसभा चुनाव में अकेले 10 में से 10 सीटों पर जीत हासिल की थी।

बीजेपी कैसे बना सकती है सरकार

सूत्रों के मुताबिक जेजेपी के अलग होने के बाद बीजेपी के पास कुल 48 विधायकों का समर्थन है। हरियाणा में बहुमत का आकड़ा 46 है। इसमे बीजेपी के 41 विधायका, निर्दलीय के 6 विधायक और हरियाणा लोकहित पार्टी के 1 विधायक शामिल है। इससे कुल आकड़ा 48 हो गया है। खबरों की माने तो आज शाम 5 बजे शपथग्रहण समारोह हो सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026