---Advertisement---

Pakistan Blasphemy: इमरान खान को ‘पैगंबर’ जैसा कहना मुस्लिम स्कॉलर को पड़ा भारी, भीड़ ने ले ली जान

Pakistan Blasphemy: पाकिस्तान से एक बार फिर ऐसी घटना सामने आई है जो आपको हैरान कर देगी। वहां भीड़ ने एक मुस्लिम स्कॉलर को पीट-पीटकर मार डाला।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: मई 25, 2023 5:38 अपराह्न

Pakistan Blasphemy
Follow Us
---Advertisement---

Pakistan Blasphemy: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से एक बार फिर ऐसी घटना सामने आई है जो आपको हैरान कर देगी। वहां एक मुस्लिम स्कॉलर को पूर्व PM इमरान खान का गुणगान करना महंगा पड़ गया। जिसके चलते भीड़ ने उसे पीट-पीटकर मार डाला है। ये घटना पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की है। दरअसल, मृतक पर एक रैली के दौरान ईशनिंदा का आरोप लगाया गया था।

सैकड़ों की भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उग्र भीड़ ने ईशनिंदा का आरोप लगाते हुए शख्स की हत्या कर डाली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कथित वीडियो में सैकड़ों लोगों की भीड़ एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से पीट रही है। मृतक मुस्लिम स्कॉलर बताया जा रहा है, जिसकी उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। दावा किया जा रहा है कि मृतक पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का समर्थक था। जो पीटीआई की रैली में आया हुआ था।

‘पैगंबर’ से की थी इमराम की तुलना

इस घटना को लेकर लेखक हैरिस सुल्तान ने ट्वीट किया है। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि पाकिस्तान में इस्लाम को लेकर कुछ भी बोलना खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने दावा किया है कि जिस शख्स को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, वह एक मुस्लिम स्कॉलर था। लेखक के दावे के अनुसार, मृतक का गुनाह सिर्फ इतना था कि उसने ‘पैगंबर’ से इमराम खान की तुलना कर दी थी। उसने इमराम खान को ‘पैगंबर’ जैसा ईमानदार बताया था।

‘एक साधारण सी टिप्पणी भी ले सकती है आपकी जान’

हैरिस सुल्तान ने अपने ट्वीट में लिखा कि मैं करीब 5 साल से कह रहा हूं कि इस तरह की लिंचिंग की घटनाएं बढ़ने वाली हैं। उन्होंने इस घटना की आलोचना करते हुए कहा कि पाकिस्तान में एक साधारण सी टिप्पणी भी आपकी जान ले सकती है। उन्होंने अपने ट्वीट में वह वीडियो भी साझा की है, जिसमें उग्र भीड़ मुस्लिम स्कॉलर को पीट रही है। हैरिस सुल्तान ने लिखा कि शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक की पहचान मौलाना निगार आलम के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: Sydney Fire: सिडनी की एक बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, धुंआ ऐसा मानो ज्वालामुखी फटा हो

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026

Rashifal 4 November 2026

नवम्बर 3, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 3, 2026

Rain Alert 4 November 2026

नवम्बर 3, 2026