---Advertisement---

MP Matru Vandana Yojana 2.0: MP के मामा का बहनों को बड़ा उपहार, दूसरी पुत्री के होने पर मिलेंगे अब 6 हजार 

MP Matru Vandana Yojana 2.0: मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार ने आज अपनी राज्य कैबिनेट की हुई बैठक में पीएम मातृ वंदना योजना के अंतर्गत बड़ा निर्णय लेते हुए कहा कि अब राज्य में किसी प्रसूता को दूसरे प्रसव के दौरान बालिका का जन्म होता है। तो शिवराज सरकार इस योजना के माध्यम से ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जनवरी 6, 2023 4:52 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

MP Matru Vandana Yojana 2.0: मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार ने आज अपनी राज्य कैबिनेट की हुई बैठक में पीएम मातृ वंदना योजना के अंतर्गत बड़ा निर्णय लेते हुए कहा कि अब राज्य में किसी प्रसूता को दूसरे प्रसव के दौरान बालिका का जन्म होता है। तो शिवराज सरकार इस योजना के माध्यम से अब प्रसूता को 6000 रुपए प्रदान करेगी।

प्रसूताओं को मिलेगी अब पहले से अधिक राशि

आपको बता दें विधानसभा चुनावी वर्ष मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जो राज्य में “मामाजी” उपनाम से भी जाने जाते हैं। बजट सत्र से पूर्व आज राज्य कैबिनेट की बैठक करते हुए गर्भवती महिलाओं के संबंध में एक बड़ा निर्णय लिया। शिवराज सरकार के इस असहय की जानकारी देते हुए एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अनुसार पीएम मातृ वंदना योजना 2.0 की योजना में संशोधन करते हुए प्रसूताओं को दूसरे प्रसव के मध्य होने वाली बालिका के लिए दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर अब 6 हजार रुपए कर दिया गया है। इससे पूर्व मध्य प्रदेश सरकार दूसरी बालिका होने पर 5 हजार रुपए प्रसूताओं को देती थी। 

ये भी पढें: Gehlot-Pilot tussle: गहलौत गुट का बड़ा दांव, पायलट को तत्काल नहीं कोई भाव

कैबिनेट की इस बैठक में लिए कुछ और निर्णय

बजट से पूर्व इस बैठक में ग्राम पंचायतों के संबंध में भी बहुत महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसके अनुसार अब ऐसी सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच जो वर्तमान में निर्विरोध चुने गए हैं उनको राज्य सरकार 5 लाख रुपए देगी। इसी प्रकार ऐसे सरपंच जो पिछली बार भी निर्विरोध चुने गए और निरंतर दूसरी बार भी निर्विरोध चुनकर आये हैं उन्हें राज्य सरकार 7 लाख रुपए देगी।  साथ ही ऐसी ग्राम पंचायतें जहां सरपंच के साथ साथ सभी पंच भी महिलाएं चुनी गई हैं उन्हें 12 लाख देकर पुरस्कृत किया जाएगा। इसी क्रम में ऐसी ग्राम पंचायतें जहां महिला सरपंच के साथ साथ सभी  महिला पंच भी निर्विरोध चुनी गई हों। उन्हें 15 लाख रुपए देने का निर्णय लिया गया है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया इस पुरस्कृत राशि को देने के लिए वित्तवर्ष 2023-24 के बजट में 55 करोड़ 60 लाख रुपए का अनुदान दिया गया है।   

ये भी पढें: हंगामे की भेंट चढ़ा Delhi MCD Mayor Election, ढाई घंटे के पश्चात सदन की कार्यवाही करनी पड़ी स्थगित

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026