---Advertisement---

MP News: बढ़ रही थी कार की गर्मी तो डॉक्टर साहब ने निकाला देसी जुगाड़, किया ऐसा काम की हो गया Viral

गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया हैं। ऐसे में गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते रहते हैं। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के एक डॉक्टर ने अपनी कार पर गाय का गोबर पुतवा लिया है और यह दावा किया है कि, गोबर कार के केबिन को गर्म होने से बचाता है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अप्रैल 25, 2023 2:25 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

MP News: गर्मियां धमक चुकी हैं और अपना कहर तेजी से बरसा रही हैं। बढ़ती गर्मी में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तापमान का पारा 40 डिग्री से कहीं ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। वहीं मध्य प्रदेश से खबर सामने आई है, जिसमें एक डॉक्टर द्वारा अपने कार को गोबर से पुतवाने की बात सामने आई है।

गर्मी से बचने के लिए कार पर पुतवाया गोबर

डॉक्टर ने अपनी कार ऑल्टो 800 पर गाय के गोबर का लेप चढ़ा लिया है। इसके साथ ही उसने या दावा किया है कि ,ऐसा करने से कार के केबिन में गर्मी नहीं लगती है। इसके साथ यह भी दावा किया है कि, गोबर की कोटिंग के बाद कार पहले के मुकाबले में बेहतरीन तरीके से कॉलिंग कर रही है। बता दें कि, कार पर ठीक उसी तरह से गोबर का लेप लगाया गया है जैसे कि गांव में घर-द्वार पर लगाया जाता है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं किया गया है इससे पहले भी 2019 में कोरोला अल्टिस पर भी इसी तरह का लेप लगाया जा चुका है।

Also Read: Delhi परिवहन विभाग के एक आदेश से लाखों वाहन चालकों को लगा झटका, जानते हैं कैसे?

ऑल्टो 800 जैसी शानदार कार भी गर्मी का शिकार

आपको बता दें कि, बहुत से लोग इस बात पर यकीन करते हैं कि कार पर गाय का गोबर लगाने से कार में ठंडक बनी रहती है। अगर बात ऑल्टो 800 जैसी शानदार कार की करें तो यह कार भी गर्मी के कहर से नहीं बच पाती है। मारुति की ये कार 796cc तीन सिलिंडर पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 39.8hp की पावर और 60Nm का टॉर्क जेनरेट का करता है। बता दें कि, यह कार कंपनी की हाई डिमांडिंग गाड़ियों में से एक है। इसका का साइज भी बहुत अच्छा है और इसमें शानदार फ्यूल एफिशिएंसी दी है। हालांकि झुलसा देने वाली गर्मी इस तरह की शानदार कार की परफॉर्मेंस पर भी असर डालती है।

Also Read: Vivo X90 vs Vivo X90 Pro: किस मॉडल में मिलता है एडवांस फास्ट चार्जिंग का फीचर, यहां जानें दोनों में बड़ा फर्क

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Muskan Sahil Case

अक्टूबर 14, 2026

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 14, 2026

Bihar Boat Tragedy

अक्टूबर 14, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 14, 2026

Rashifal 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026