---Advertisement---

MSP Hike: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, एमएसपी बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, इन फसलों पर होगा फायदा

MSP Hike: केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने कई फसलों पर MSP बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 7, 2023 4:04 अपराह्न

MSP Hike
Follow Us
---Advertisement---

MSP Hike: केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने कई फसलों पर न्यूनत्तम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। मुख्यतः दालों पर MSP बढ़ाई गई है। जिसमें अरहर, मूंग और उड़द जैसी दालें शामिल हैं। ये फैसला दालों की बढ़ती कीमत और प्रोडक्शन बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है। बुधवार को PM मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 2023-24 के मार्केटिंग सीजन को देखते हुए खरीफ फसलों पर MSP बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

इन फसलों पर बढ़ा MSP

MSP बढ़ोतरी का ज्यादा असर दालों पर दिखेगा। जिसमें अरहर, मूंग और उड़द जैसी दालें शामिल हैं। सरकार के फैसले के मुताबिक अरहर दाल के MSP में 400 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जिसे अब 7000 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जाएगा। इसी तरह उड़द दाल के MSP में 350 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जिसे अब 6,950 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जाएगा। वहीं, मूंग दाल के MSP में 10.4% की बढ़ोतरी हुई है। जिसे अब 8,558 रुपये प्रति क्विंटल के खरीदा जाएगा।

ये भी पढ़ें: मनीष सिसोदिया पर बीच कार्यक्रम में भावुक हुए CM Kejriwal, कहा-‘आज आपकी बहुत याद आ रही है’

इसके अलावा धान और कक्का जैसी फसलों पर भी MSP बढ़ाया गया है। धान की फसल में हुई बढ़ोतरी के बाद इसे 2183 प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जाएगा। इसी तरह A ग्रेड धान को अब 2203 प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जाएगा। वहीं, मक्के के MSP में 128 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद इसे 2090 प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। इसके अलावा कपास के MSP में 9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

ज्यादा प्रोडक्शन पर सरकार का फोकस

बता दें कि दालों की बढ़ती किमत और ज्यादा प्रोडक्शन बढ़ाने के मकस्द से सरकार ने ये फैसला लिया है। पिछले काफी समय से दालों पर MSP बढ़ाने की मांग उठ रही थी। जिसे अब सरकार ने मान लिया है। कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि MSP पर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले सरकार ने लागत से 50% ज्यादा MSP देने का फैसला लिया था। उसी के तहत दालों और अन्य फसलों पर MSP बढ़ाई गई है। बता दें कि CACP (Commission Of Agriculture Costs and Prices) ने भी सरकार से दालों के MSP में बढ़ोतरी की सिफारिश की थी।

ये भी पढ़ें: Wrestler Protest: रंग लाई गृहमंत्री अमित शाह की मेहनत, अब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन नहीं करेंगे पहलवान!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026