---Advertisement---

Hijab Ban: ‘कर्नाटक में हटेगा हिजाब बैन’, एकमात्र मुस्लिम महिला विधायक का दावा, कहा- रिजर्वेशन भी होगा बहाल

Hijab Ban: कर्नाटक की सियासत में एक बार फिर हिजाब की एंट्री हो गई है। दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक में जल्द हिजाब बैन हटने वाला है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: मई 22, 2023 10:38 पूर्वाह्न | Updated: मई 22, 2023 1:04 अपराह्न

Hijab Ban
Follow Us
---Advertisement---

Hijab Ban: कर्नाटक की सियासत में एक बार फिर हिजाब की एंट्री हो गई है। दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक में जल्द हिजाब बैन हटने वाला है। ये दावा हम नहीं बल्कि इकलौती मुस्लिम महिला विधायक कनीज फातिमा ने किया है। दरअसल, कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने सरकारी स्कूलों में मुस्लिम छात्राओं के जरिए हिजाब पहनने का मामला तेजी के साथ उछला था। इसका असर ये हुआ था कि विवाद पूरे देश में फैल गया था और इस मुद्दे ने इंटरनेशनल सुर्खियों तक बटोरी थी।

चुनाव से पहले भाजपा ने लगाया था बैन

इसके बाद पूर्व भाजपा सरकार ने कर्नाटक के सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में हिजाब पहनकर आने पर पाबंदी लगा दी थी। लेकिन हाल ही में कर्नाटक की सत्ता पर काबिज होने वाली कांग्रेस सरकार ने दावा किया है कि वो हिजाब पर लगी पाबंदी को हटाएगी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में इकलौती मुस्लिम महिला विधायक कनीज फातिमा ने हिजाब पर लगी पाबंदी हटाने की मांग की है।

ये भी पढे़ं: ‘अध्यादेश के नाम पर जनादेश की हत्या है’, ट्वीट कर Akhilesh Yadav ने किया CM Kejriwal को समर्थन

पहली कैबिनेट में बहाल होगा रिजर्वेशन

कनीज फातिमा ने कहा कि कांग्रेस सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग में ही हिजाब पर लगी पाबंदी हटा दी जाएगी। इसके अलावा मुस्लिमों को मिलने वाला रिजर्वेशन को बहाल करने का भी प्रस्ताव पास किया जाएगा। बता दें कि कर्नाटक चुनाव से पहले भाजपा ने मुस्लिमों को मिलने वाले रिजर्वेशन को खत्म कर दिया था और अपने वोट साधने के लिए लिंगायत और वोक्कालिगा समुदाय को मिलने वाले रिजर्वेशन में बढ़ा दिया था। इसी रिजर्वेशन को कनीज फातिमा वापस दिलाने की बात कर रही हैं।

ऐसे विधायक बनी फातिमा

गुलबर्गा नॉर्थ सीट से विधायक फातिमा कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में गुलबर्गा नॉर्थ सीट से भाजपा उम्मीदवार को शिकस्त देकर विधानसभा पहुंची हैं। इस सीट पर कनीज फातिमा के दिवंगत पति कमर उल इस्लाम का 30 वर्षों से कब्जा था। पति के देहांत के बाद उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व ने 2018 में चुनाव लड़ा था। उनके चुनाव लड़ने की ख्वाहिश से हर कोई हैरान था, क्योंकि वो खुद भी हिजाब पहनती हैं। उनके हिजाब पहनने की वजह से लोगों ने काफी कुछ कहा था लेकिन उन्होंने अपने इलाके के लोगों के लिए जो किया उसकी बदौलत बार-बार जनता उन्हें अपना कीमती वोट देकर विधानसभा भेज रही है।

ये भी पढ़ें: CM Shivraj की पत्नी का वीडियो पोस्ट करने पर बढ़ा MP का सियासी पारा, फिर बेटे कार्तिकेय ने दिया ऐसे जवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026