---Advertisement---

नेपाली क्रिकेटर Sandeep Lamichhane को नहीं मिला US जाने का विजा, क्या नहीं खेल पाएंगे T20 World Cup 2024?

T20 World Cup 2024: नेपाल के सबसे चर्चित लेग स्पिनर Sandeep Lamichhane को US एंबेसी ने विजा देने से मना कर दिया है।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: मई 22, 2024 6:06 अपराह्न

Sandeep Lamichhane
Follow Us
---Advertisement---

T20 World Cup 2024: नेपाल के सबसे चर्चित लेग स्पिनर Sandeep Lamichhane को US एंबेसी ने विजा देने से मना कर दिया है। बता दें, नेपाली टीम ने Lamichhane को T20 World Cup 2024 में खेलने के लिए चुना है। लेकिन, उनको US दूतावास से विजा नहीं मिलने के कारण वह US और West Indies में होने वाले वर्ल्डकप के लिए नहीं जा सकेंगे।

Sandeep Lamichhane ने किया ट्वीट

इसकी जानकारी नेपाली खिलाड़ी ने खुद अपने X हैण्डल से दी, जिसमें उन्होंने लिखा, “US एंबेसी ने वही किया जो उन्होंने 2019 में किया था, उन्होंने US और West Indies में होने वाले T20 World Cup 2024 के लिए मेरा वीजा देने से इनकार कर दिया। मेरा दुर्भाग्य है। मुझे नेपाल क्रिकेट के सभी शुभचिंतकों से खेद है।”

आपको बता दें, इससे पहले 2019 में भी लेग स्पिनर का विजा US एंबेसी ने नहीं दिया था और वह कैरेबियन लीग 2019 के लिए नहीं जा पाए थे। तब एंबेसी ने इसका कारण स्पष्ट नहीं किया था।

क्यों नहीं मिला Lamichhane को विजा?

दरअसल, नेपाली क्रिकेटर पर कुछ दिनों पहले एक नाबालिक लड़की का रेप करने का आरोप था। जिसके सिलसिले में पहले जिला कोर्ट ने उनको 8 साल की कैद और 5 लाख का मुआवजा व जुर्माना देने की सजा सुनाई थी। लेकिन, इसके बाद खिलाड़ी ने जब हाई कोर्ट का रूख किया तो हालहीं में 15 मई को नेपाल के हाईकोर्ट ने उनको सभी आरोपों से निर्दोष साबित कर दिया और जुर्माना भी देने से मना कर दिया।

हालांकि अब भी विजा रिजेक्ट होने का कारण पता नहीं चल पाया है, लेकिन ऐसे क़यास लगाए जा रहें हैं कि इसका ताल्लुक उनके पिछले केस से हो सकता है। अब देखना होगा कि इसके लिए नेपाल क्रिकेट एशोसिएशन क्या एक्शन लेती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026