---Advertisement---

PM Modi के अमेरिका दौरे का क्रेज, न्यूजर्सी के एक रेस्तरां ने बना डाली स्पेशल ‘मोदी जी’ थाली, खूब पसंद कर रहे लोग

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने के अंत में अमेरिका दौरे पर जाएंगे। उनके इस दौरे को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 12, 2023 1:10 अपराह्न | Updated: जून 12, 2023 2:02 अपराह्न

PM Modi America Tour
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब दुनिया की बड़ी शख्सियतों में गिने जाते हैं। मोदी जहां भी जाते हैं वहां लोगों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। खासकर विदेश दौरे के दौरान PM की लोकप्रियता देखने लायक होती है। PM मोदी जहां भी जाते हैं लोग वहां खींचे चले आते हैं। अब इसी महीने के अंत में PM Modi अमेरिका दौरे पर जा रहे हैं। लेकिन, उनके दौरे से पहले ही अमेरिका में उनका क्रेज दिखने लगा है।

स्पेशल ‘मोदी जी’ थाली बनी लोगों की पसंद

दरअसल, PM के इस दौरे से पहले अमेरिका के न्यूजर्सी प्रांत के एक भारतीय रेस्तरां ने PM मोदी के नाम से एक स्पेशल थाली लॉन्च की है। रेस्तरां ने ये थाली PM मोदी को डेडिकेट की है। न्यूज एजेंसी ANI ने इस बात की जानकारी दी है। ANI ने इस थाली का एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें रेस्टोरेंट के मालिक श्रीपाद कुलकर्णी स्पेशल ‘मोदी जी’ थाली के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

रंग बिरंगी थाली में हर तरह के व्यंजन

भारतीय मूल के श्रीपाद कुलकर्णी का कहना है कि इस थानी को वहां रहने वाले भारतीय लोगों की मांगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि लोग इस थाली को खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में दिख रही थाली काफी रंग बिरंगी है। थाली में भारत के खास व्यंजनों को शामिल किया गया है। जिसमें खिचड़ी, रसगुल्ला, सरसों का साग, कश्मीरी दम आलू, इडली, ढोकला, छाछ, पापड़ जैसे आइटम्स शामिल हैं। श्रीपाद कुलकर्णी ने बताया कि ये थाली भारतीय समुदाय के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है।

ये भी पढ़ें: India Pakistan: जम्मू-कश्मीर में बच्चों को मोहरा बना रहे आतंकी, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gorakhpur Shamli Expressway

अगस्त 30, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 30, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 30, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 30, 2026

Jharkhand News

अगस्त 30, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 30, 2026