Vande Bharat Express: अब भगवा रंग की दिखाई देगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने बताया कहां से मिली इसकी प्रेरणा

Vande Bharat Express: भारत में निर्मित सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही नए अंदाज में नजर आने वाली है। जल्द ही ये केसरिया रंग में दिखाई देगी।

Vande Bharat Express

Vande Bharat Express

Vande Bharat Express: भारत में निर्मित सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही नए अंदाज में नजर आने वाली है। जी हां, नीले और सफेद रंग के बाद अब वंदे भारत एक्सप्रेस भगवा रंग ने दिखाई देगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद इस बात की जानकारी दी है। दरअसल, शनिवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) पहुंचे, जहां उन्होंने फैक्ट्री का निरीक्षण किया और वंदे भारत एक्सप्रेस में सुधार की समीक्षा की।

भगवा रंग की दिखाई देगी वंदे भारत एक्सप्रेस

निरीक्षण के बाद उन्होंने एक प्रेस वार्ता भी की। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि वंदे भारत ट्रेने जल्द ही नए रंग में दिखाई देगी। जिसका रंग भगवा होगा। उन्होंने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस की 28वीं रेक का नया रंग केसरिया होगा। जिसकी प्रेरणा उन्हें भारतीय तिरंगे से मिली है। उन्होंने बताया कि अभी लोगों को इसके लिए इंतजार करना होगा। वैसे तो ये ट्रेनें तैयार हैं, लेकिन अभी इन्हें शुरू नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि देश भर में अभी वंदे भारत एक्सप्रेस के 25 रेक अगर-अगर रूट्स पर दौड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस के कई रेक बनकर तैयार हैं, जिन्हें जल्द हरी झंड़ी दिखाई जाएगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस में होंगे कई बदलाव

केंद्रीय रेल मंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस को भारत का अपना मॉडल बताया। उन्होंने कहा कि ये पूरी तरह मेक इन इंडिया है, जिसे भारतीय इंजीनियरों और तकनीशियनों द्वारा डिजाइन किया है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत के संचालन के दौरान यात्रियों से कई प्रकार के फीडबैक हासिल हुए हैं। जिसमें यात्रियों को कुछ समस्याएं थी। ऐसे में रेल विभाग ने यात्रियों के मुताबिक डिजाइन्स में बदलाव करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि नई वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 25 तरह के बदलाव किए गए हैं। ट्रेने के डिजाइन्स में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को आरामदायक महसूस हो सके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version