---Advertisement---

भारत में अब तक Omicron के 11 सब वैरिएंट, जानें भारत में कितने यात्री Covid-19 संक्रमित पाए गए

Omicron in India: भारत में अब तक कोरोना वायरस के ओमीक्रॉन के 11 सब वैरिएंट प्राप्त हो चुके हैं।  ये आंकड़े  24 दिसंबर 2022 से 3 जनवरी 2023 के मध्य लिए गए हैं।  जानें क्या है भारत में बीएफ 7 वैरिएंट की स्थिति प्राप्त जानकारी के अनुसार  24 दिसंबर 2022 से 3 जनवरी 2023 के ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जनवरी 5, 2023 6:19 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Omicron in India: भारत में अब तक कोरोना वायरस के ओमीक्रॉन के 11 सब वैरिएंट प्राप्त हो चुके हैं।  ये आंकड़े  24 दिसंबर 2022 से 3 जनवरी 2023 के मध्य लिए गए हैं। 

जानें क्या है भारत में बीएफ 7 वैरिएंट की स्थिति

प्राप्त जानकारी के अनुसार  24 दिसंबर 2022 से 3 जनवरी 2023 के मध्य देश के बंदरगाहों तथा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों पर कुल 19227 नमूने लिए गए। जिनमे से 124 अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को पॉजिटिव पाया गया है।  इन पॉजिटिव यात्रियों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है।  भारत में इन यात्रियों की जांच के मध्य ओमीक्रॉन वैरिएंट के 11 सब वैरिएंट की पहचान हो चुकी हैं। जो कि पहले भी भारत में मिल चुके हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 124 पॉजिटिव नमूनों में से 40 के जीनोम सीक्वेंसिंग के परिणाम प्राप्त हुए हैं।  जिनमें से XBB.1 सहित अधिकतम 14 सैंपल में XBB पाया गया।  बीएफ 7.4.1 भी एक नमूने में पाया गया है।

ये भी पढ़ें- Covid-19 की नीतिगत विफलता से घबराए President Xi Jinping, निबटाए Wang Yi, Qin Gang होंगे नये विदेश मंत्री

मोदी सरकार ने बढ़ाई सतर्कता

भारत की मोदी सरकार ने अत्यधिक सतर्कता बरतते हुए विश्व में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के आंकड़ों को देखते हुए चीन सहित 6 देशों से आने वाले यात्रियों सहित लगभग सभी अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की जाँच की सीमा बढ़ा दी है। ये देश हैं चीन, जापान, दक्षिण कोरिया,हांगकांग,सिंगापुर तथा थाईलैंड से आने वाले यात्रियों की विशेष कोरोना वायरस जाँच की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से ज्ञात होता है कि गुरुवार (5 जनवरी) को भारत में कोविड-19 के 188 नए संक्रमित पाए गए हैं।

एक्सबीबी.1.5 वेरिएंट ने मचाया अमेरिका में तांडव

कोरोना वायरस के एक्सबीबी.1.5 वेरिएंट ने अमेरिका में तांडव मचाना आरंभ कर  दिया है।  जिसके कारण वहां संक्रमण की दर बढ़ने लगी है। अमेरिका में वायरस के 44 प्रतिशत केस एक्सबीबी और एक्सबीबी.1.5 के आए हैं। भारत में भी इस वैरिएंट के 5 संक्रमित मिल चुके हैं। जिसमे 3 गुजरात तथा 1-1 संक्रमित कर्नाटक तथा राजस्थान में मिले हैं।  

ये भी पढ़ें- Covid-19: Covid पर बेपरवाह नीतियों से China बना विश्व के लिए खतरा, भारत बढ़ा निषेधाज्ञाओं की ओर     

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Rashifal 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

कल का मौसम 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Lucknow News

अगस्त 30, 2026