---Advertisement---

Pakistan Crises: Imran Khan पर फिर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, जानें क्या है अब नई आफत?

Pakistan Crises: पाक के पूर्व सीएम इमरान खान को 2 दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश देकर रिहा कर दिया था। जिसके बाद इमरान ने एक बार फिर पाकिस्तान आर्मी पर हमला बोल दिया। अभी पीटीआई प्रमुख की एक मुसीबत खत्म ही हुई थी कि एक बार फिर से एक नई मुसीबत में ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मई 14, 2023 2:43 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Pakistan Crises: पाक के पूर्व सीएम इमरान खान को 2 दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश देकर रिहा कर दिया था। जिसके बाद इमरान ने एक बार फिर पाकिस्तान आर्मी पर हमला बोल दिया। अभी पीटीआई प्रमुख की एक मुसीबत खत्म ही हुई थी कि एक बार फिर से एक नई मुसीबत में पढ़ गए हैं। इमरान के खिलाफ एक और आर्मी एक्ट के तहत संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज हो गया है। जिसके बाद माना जा रहा है कि एक बार फिर से सेना की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के जुर्म में इमरान खान गिरफ्तार हो सकते हैं।

जानें क्या कहा इमरान ने

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के आदेश से भ्रष्टाचार रोधी संस्था से रिहाई मिलने के बाद अपने जमां पार्क आवास से कल रात शनिवार को इमरान खान ने एक बार फिर से संबोधित किया था। जिसमें उन्होंने पाक आर्मी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आर्मी को राजनीति में आने के लिए अपनी एक राजनीतिक पार्टी बना लेनी चाहिए। सेना ने अपनी हदों से बाहर आने के कारण देश को आपदा के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। पीटीआई के खिलाफ सेना को अपने रुख की समीक्षा करनी चाहिए। इमरान खान शुक्रवार को जमानत मिलने के बाद कहीं फिर से गिरफ्तार न हो जाएं, इसलिए घंटों इस्लामाबाद हाई कोर्ट के परिसर के अंदर बैठे रहे।

ये भी पढेंःUP Nikay Chunav 2023: सभी 17 मेयर सीटों पर BJP ने लहराया परचम, जानें कौन हैं 14 नए मेयर

डीजी आईएसपीआर पर साधा निशाना

पीटीआई प्रमुख इमरान ने कहा कि सेना की मिडिया विंग आईएसपीआर ने किसी राजनेता के बारे में कभी ऐसी बातें नहीं की। “आप राजनीति में कूद गए हैं। आप अपनी खुद की पार्टी क्यों नहीं बनाते हैं। आपको इस तरह के ओछे आरोप लगाने का अथिकार किसने दिया है। यह कहने के लिए शर्म आनी चाहिए कि किसी और ने सेना को उस हद तक नुकसान नहीं पहुंचाया जितना मैने किया”

सेना प्रमुख ने इमरान को चेताया

इस बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर ने चेतावनी देते हुए कहा कि सशस्त्र सेनाएं देश के प्रमुख प्रितिष्ठानों पर आगे कोई भी हमला सहन नहीं करेगी। हम इस बात का संकल्प लेते हैं कि जो भी पिछले दिनों देश की तोड़फोड़ की घटनाओं के जिम्मेदार हैं। उन्हें न्याय के कठघरे में लाकर रहेंगे। बता दें इमरान की गिरफ्तारी के बाद पीटीआई समर्थकों ने देश के कोर कमांडर आवास, रेडियो पाकिस्तान की सहित कई मह्त्वपूर्ण संस्थानों को फूंक दिया था।

ये भी पढेंःगुजरात के 68 जजों के प्रोमोशन पर Supreme Court ने लगाई रोक, Rahul Gandhi को सजा सुनाने वाले जस्टिस पर भी गिरी गाज

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

CM Mohan Yadav

मई 13, 2026