---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी के बीच जारी हुए तेल के रेट, इस तरह से घर बैठे जानें भाव

Petrol and Diesel Price: देश की तेल कंपनियों ने गुरुवार के लिए पेट्रोल और डीजल के भाव को अपडेट कर दिया है। अपने शहर के नए रेट जानने के लिए आपको बस एक एसएमएस करना होगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 30, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol and Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: भारत में हर दिन पेट्रोल और डीजल के दाम सरकारी कंपनियां सुबह 6 बजे अपडेट करती हैं। ऐसे में गुरुवार (30 मार्च) के लिए पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel Price) के ताजा भाव जारी कर दिए है। नीचे जानिए क्या है आपके शहर में लेटेस्ट रेट।

प्रमुख शहरों में Petrol and Diesel Price

राज्यपेट्रोल (रुपए)डीजल (रुपए)
दिल्ली96.7289.62
कोलकाता106.0392.76
मुंबई106.3194.27
चेन्नई102.6394.24
बेंगलुरू101.9487.89
चंडीगढ़96.2084.26
हैदराबाद109.6697.82
जयपुर108.6293.84
पटना107.2494.04
नोएडा96.6589.82
गुरुग्राम97.0189.88

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का दौर

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का सिलसिला चल रहा है। ऐसे में क्रूड ऑयल की कीमत में एक बार फिर से उछाल देखा गया है। बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल करीब 79.10 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, WTI क्रूड तेल के दाम लगभग 73. 80 डॉलर प्रति बैरल है। कच्चे तेल के दामों में तेजी के बाद भी भारत के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। इनमें कोई भी बदलाव नही किया गया है।

ये भी पढ़ें: PAN-Aadhaar Link Extended: पैन-आधार लिंक करने की समय सीमा बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकेंगे Link

इस तरह से जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

देशभर के राज्यों में अलग-अलग टैक्स लगने की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमत अलग-अलग होती है। आप घर बैठकर आसानी से पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको एक SMS करना होगा। अगर इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो आप RSP <Dealer Code> लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस कर दें। इसके  बाद आपके पास नए रेट की जानकारी आ जाएगी।

वहीं, अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो आप RSP<Dealer Code> लिखकर 9223112222 पर SMS कर दें। एचपीसीएल के कस्टमर्स हैं तो आपको HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की ताजा कीमत की जानकारी आपके पास आ जाएगी। डीलर कोड आपको आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएंगे।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Iran-War

मई 26, 2026

Twisha Sharma

मई 26, 2026

CNG Price Hike

मई 26, 2026

Rashifal 26 May 2026

मई 25, 2026

Heatwave Alert 26 May 2026

मई 25, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 25, 2026