---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: क्रूड ऑयल के बढ़ते दाम बढ़ा रहे टेंशन, क्या बदले पेट्रोल और डीजल के रेट्स

Petrol and Diesel Price: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत लगातार उछाल मार रही है। ऐसे में पेट्रोलियम कंपनियों ने बुधवार के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 5, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol and Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बुधवार के लिए पेट्रोल और डीजल के भाव अपडेट कर दिए हैं। दरअसल, बीते रविवार को खाड़ी देश सऊदी अरब के साथ ही ओपेक के कई देशों ने कच्चे तेल के उत्पादन में कमी लाने का निर्णय किया था। ऐसे में कच्चे तेल के दाम लगातार ऊपर की ओर जा रहे हैं। इसी बीच जानिए क्या है आपके शहर में पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel Price) के दाम।

जानिए क्या हैं Petrol and Diesel Price

राज्यपेट्रोल (रुपए)डीजल (रुपए)
दिल्ली96.7289.62
कोलकाता106.0392.76
मुंबई106.3194.27
चेन्नई102.6394.24
बेंगलुरू101.9487.89
चंडीगढ़96.2084.26
हैदराबाद109.6697.82
जयपुर108.6293.84
पटना107.2494.04
नोएडा96.6589.82
गुरुग्राम97.0189.88

कच्चे तेल की कीमत डरा रही है

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत में तेजी से उछाल का दौर जारी है। ऐसे में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं, ग्लोबल बाजार में WTI क्रूड ऑयल का दाम भी 80 डॉलर के पार पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें: 7th Pay Commission: DA में 4 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान, नए फाइनेंशियल ईयर पर सरकार ने कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात

कच्चे तेल के दाम में लगातार तेजी का असर भारतीय बाजार में नहीं दिख रहा है और पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई है। भारत की पेट्रोलियम कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत अपडेट की है। मगर 316 दिन बीत जाने के बाद भी इनकी कीमतों में कोई बदलाव नही देखा गया है।

कब बदले थे पेट्रोल और डीजल के दाम

गौरतलब है कि सरकार ने बीते साल मई 2022 में एक्साइज ड्यूटी में कमी की थी। इसके बाद पेट्रोल की कीमत 8 रुपये और डीजल की कीमत 6 रुपये कम हो गई थी। इस फैसले के बाद देशभर में पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये लीटर सस्ता हो गया था। भारत सरकार के इस निर्णय के बाद महाराष्ट्र, केरल, उड़ीसा और राजस्थान की सरकारों ने भी वैट (वैल्यू एडेड टैक्स) में कटौती की थी।

आसानी से घर बैठे देखें रेट्स

घर बैठे पेट्रोल और डीजल के दाम देखने के लिए आपको एक SMS करना होगा। एचपीसीएल के कस्टमर्स हैं तो आपको HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की ताजा कीमत की जानकारी आपके पास आ जाएगी। अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो आप RSP<Dealer Code> लिखकर 9223112222 पर SMS कर दें।

अगर इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो आप RSP <Dealer Code> लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस कर दें। इसके  बाद आपके पास नए रेट की जानकारी आ जाएगी। डीलर कोड आपको आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएंगे।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026