---Advertisement---

Odisha Train Accident: बालासोर में PM मोदी ने देखा तबाही का मंजर, घायलों का जाना हाल, पीड़ितों को दिया मदद का भरोसा

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे का जायजा लेने PM मोदी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। रेल मंत्री उन्हें हादसे की जानकारी दे रहे हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 3, 2023 4:51 अपराह्न | Updated: जून 3, 2023 6:02 अपराह्न

Odisha Train Accident
Follow Us
---Advertisement---

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार रात हुए भीषण ट्रेन हादसे में 261 लोगों की मौत हुई है। जबकि हादसे में 900 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, हालात का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (3 जून) दोपहर खुद घटनास्थल पर पहुंचे। PM के दौरे की तस्वीरें भी अपडेट हो रही हैं। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी सुबह हालात का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे थे।

अस्पताल में घायलों से मिले PM मोदी

घटनास्थल का जायजा लेने के बाद PM मोदी कटक के अस्पताल में घायलों से मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ियों का हाल जाना। इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने पीड़ितों को भरोसा दिलाया की संकट की इस घड़ी में सरकार उनके साथ है और उनकी हर मदद की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Odisha Train Accident: क्या पीड़ितों को मिलेगा 35 पैसे वाला मुआवजा ? यहां जानिए कैसे काम करता है रेलवे ट्रैवल इंश्योरेंस

कैसे हुआ हादसा ?

इस दुर्घटना में बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी शामिल थी। रेलवे बोर्ड के मेंबर ने बताया कि कोरोमंडल एक्सप्रेस में 1257 रिजर्व यात्री बैठे थे, जबकि 1039 रिजर्व यात्री बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में थे।

उन्होंने बताया कि अपलाइन में कोरोमंडल एक्सप्रेस फुल स्पीड से आ रही थी और स्टेशन पर रुकना नहीं था। जबकि डाउनलाइन में बेंगलुरु-हावड़ा यशवंतपुर एक्सप्रेस आ रही थी और हावड़ा की ओर जा रही थी। कॉमन लूप में मालगाड़ी खड़ी थी। ग्रीन सिग्नल कोरोमंडल एक्सप्रेस को मिली थी। कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। इसके कुछ डिब्बे मालगाड़ी से टकराए और कुछ डिब्बे यशवंतपुर एक्सप्रेस से टकराए जिसके बाद हादसा हुआ।

खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है। इसका मतलब जितने लोग थे सभी को निकाला जा चुका है। रेलवे सीधे तौर पर मानवीय गलती या मेकेनिकल खामी को मान नहीं रहा है। हालांकि ट्रेन के पटरी से उतरने के क्या कारण रहे, इसकी जांच की जाएगी। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में हुए भीषण ट्रेन हादसे के मद्देनजर शनिवार को एक दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है।

सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे के बाद सरकार ने कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

-हावड़ा हेल्पलाइन नंबर- 033-26382217
-खड़गपुर हेल्पलाइन नंबर- 8972073925 & 9332392339
-बालासोर हेल्पलाइन नंबर- 8249591559 & 7978418322
-शालीमार हेल्पलाइन नंबर- 9903370746

ये भी पढ़ें: Odisha Train Accident: मृतकों का आंकड़ा 260 के पार, दुर्घटनास्थल पर जाएंगे PM मोदी, अस्पताल में घायलों से भी करेंगे मुलाकात

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health

मार्च 30, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026