---Advertisement---

Punjab News: मान सरकार का गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर बड़ा निर्णय, प्रधानाचार्यों को भेजेंगे लेने विदेश प्रशिक्षण

Punjab News: दिल्ली सरकार के शिक्षकों के विदेश प्रशिक्षण का विषय अभी उपराज्यपाल के यहां लंबित ही था कि पंजाब की मान सरकार ने अपने स्कूलों के प्रधानाचार्यों के विदेश प्रशिक्षण का आदेश दे दिया है। इस प्रकार मुख्यमंत्री मान ने बड़े निर्णयों को लेने के क्रम में शिक्षा की गुणवत्ता पर भी महत्वपूर्ण आदेश ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जनवरी 20, 2023 10:21 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: दिल्ली सरकार के शिक्षकों के विदेश प्रशिक्षण का विषय अभी उपराज्यपाल के यहां लंबित ही था कि पंजाब की मान सरकार ने अपने स्कूलों के प्रधानाचार्यों के विदेश प्रशिक्षण का आदेश दे दिया है। इस प्रकार मुख्यमंत्री मान ने बड़े निर्णयों को लेने के क्रम में शिक्षा की गुणवत्ता पर भी महत्वपूर्ण आदेश आज जारी कर दिया।

ये भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi ने बांधे CM Bhagwant Mann के प्रशंसा के पुल, बोले -‘आप मुझे अच्छे लगते हैं’

दो समूहों में जाएंगे विदेश

आपको बता दें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नववर्ष 2023 के प्रथम सप्ताह से ही राज्य के चहुंमुखी विकास हेतु विकास मॉडल 2023 का अपना लक्ष्य निर्धारित किया था। जिसके अंतर्गत वो अनवरत प्रशासनिक क्षमता को सिद्ध करने हेतु एक साथ भ्र्ष्टाचार, प्रशासनिक, मितव्ययिता, रोजगार, स्वास्थ्य तथा चिकित्सा के क्षेत्रों में बहुमुखी निर्णय ले रहे हैं। इसी क्रम में आज पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को भी विश्वस्तरीय बनाने हेतु जनता से किए वादे को पूरा करने की दिशा में उठाया गया एक और कदम है ।
सीएम मान ने कुल 60 प्रधानाचार्यों को सरकारी व्यय पर विदेश प्रशिक्षण हेतु भेजने का आदेश दे दिया है। इस आदेश के अनुसार प्रधानाचार्यों को दो समुहों में विदेश भेजा जाएगा। प्रथम समूह में 36 प्रधानाचार्यों को सिंगापुर विदेश भेजने का निर्णय हुआ है। जो 4 फरवरी 2023 को सिंगापुर की प्रिंसिपल अकादमी प्रशिक्षण हेतु प्रस्थान करेंगे।


शिक्षामंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

आपको बता दें सीएम मान सेवा सिंह ठीकरी वाला की बरसी पर एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने बरनाला पहुंचे थे। उसी सभा मे सीएम ने इस आशय की घोषणा की थी कि पंजाब सरकार शीघ्र ही शिक्षा को विश्वस्तरीय बनाने हेतु विदेश प्रशिक्षण की व्यवस्था करेगी। आज का आदेश उसी घोषणा को पूरी करने की दिशा में देखा जा रहा है। इस आदेश की जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री ने अपने एक ट्वीट के माध्यम से साझा की । जिसके अनुसार “पंजाब की स्कूली शिक्षा को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने का काम शुरू हो गया है। राज्य के 36 स्कूल प्रिंसिपल्स का पहला ग्रुप 4 फरवरी को सिंगापुर की प्रिंसिपल्स अकादमी में विदेशी प्रशिक्षण के लिए जा रहा है। हम अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा व्यवस्था देने का वादा पूरा करने जा रहे हैं।”

ये भी पढ़ें:NSA Ajit Doval: हौसले से भर देगी अजित डोवल की सफलता की ये कहानी, कड़ी मेहनत ने दिलाई पहचान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026