---Advertisement---

लुधियाना में बनेगी Punjab की पहली हाई सिक्योरिटी डिजिटल जेल, जानें क्या होगीं इसकी खासियतें?

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान आज 9 जून 2023 को सगंरूर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जेल वार्डन की ट्रेनिंग पूरी करने वाले 200 से ज्यादा जवानों की पासिंग आउट परेड की सलामी भी ली। सीएम मान जेल विभाग में ट्रेनिंग पास कर शामिल होने वाले जेल के वार्डनों को नियुक्ति पत्र ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जून 9, 2023 6:03 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान आज 9 जून 2023 को सगंरूर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जेल वार्डन की ट्रेनिंग पूरी करने वाले 200 से ज्यादा जवानों की पासिंग आउट परेड की सलामी भी ली। सीएम मान जेल विभाग में ट्रेनिंग पास कर शामिल होने वाले जेल के वार्डनों को नियुक्ति पत्र देने पहुंचे थे। सीएम मान ने लुधियाना के एक गांव की 50 एकड़ भूमि पर राज्य की पहली हाई सिक्योरिटी डिजिटल जेल बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से इस जेल के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपए स्वीकृत कराए हैं।

जानें कैसी होगी इस जेल की खासियत

पंजाब की पहली अत्याधुनिक जेल लुधियाना के गांव गोरिसिया बख्श में स्थापित होने जा रही है। सीएम मान ने संगरूर में इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि इसके लिए केंद्र सरकार ने 100 करोड़ रुपए की स्वीकृत कर दिए है। यह दो मंजिला डिजिटिलाइज जेल होगी। इस अत्याधुनिक हाई सिक्योरिटी जेल की खासियत ऐसी होगी, जिसमें कैदियों को कोर्ट आने जाने का खतरा समाप्त हो जाएगा। इस जेल के अंदर किसी भी तरह का फोन आदि नहीं चल पाएगा। दूसरा जिस तरह से इस जेल को डिजाइन किया गया है। उसमें इसके ग्राउंड फ्लोर पर कोर्ट रुम होगा। जिससे बंदी कैदियों की सुनवाई मौके पर ही हो जाया करेगी। इसके कोर्ट रूम के ऊपरी तल पर कैदियों को रखने की बैरक बनी होंगी।

इसे भी पढ़ेंः Modi Government के 9 साल की उपलब्धियों पर Jaishankar का चीन पर तंज- ‘भारत अब झूठी बातों में नहीं फंसता’

क्या होगा इसका लाभ

बता दें इस हाई सिक्योरिटी डिजिटल जेल में दुर्दांत अपराधियों को रखा जाएगा। ताकि किसी भी कैदी की पेशी के समय उसे बाहर ले जाने की जरूरत न पड़े। जब भी जिस कैदी की सुनवाई की तारीख पड़ेगी। उसके केस से संबंधित जज स्वंय जेल आएंगे और ग्राउंड फ्लोर पर बने कोर्ट रुम में सुनवाई करेंगे।

जेल विभाग का एक मुख्यालय बनेगा

सीएम मान ने इस मौके पर एक और घोषणा करते हुए कहा कि चंडीगढ़ के पास मोहाली के से.-68 में जेल विभाग का एक अलग से मुख्यालय बनाया जाएगा। जिसके लिए भू्मि को क्रय कर लिया गया है। इसके साथ-साथ पंजाब में एक अलग से सड़क सुरक्षा फोर्स के गठन की सीएम ने घोषणा की। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं हो रही मौतों की बढ़ोत्तरी का कारण तेज रफ्तार गाड़ियों को दौड़ाना है। इस फोर्स के पास अपनी क्रेन होगी, उनके पास नियम तोड़ने वाले वाहनों का चालान करने का अधिकार होगा। इनकी अलग वर्दी होगी।

इसे भी पढ़ेंः Amarnath Yatra 2023 पर आतंकी हमले का खुफिया अलर्ट जारी, एजेंसियों ने ISI के इस प्लान को किया डिकोड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026