---Advertisement---

लोकसभा सचिवालय के विशेषाधिकार नोटिस का Rahul Gandhi ने दिया जवाब, संसद में दिखाई थी अडाणी के साथ मोदी की तस्वीर

Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर लोकसभा सचिवालय को अपना विस्तृत जवाब सौंप दिया है। जानिए क्या है मामला दरअसल, राहुल गांधी ने 7 फरवरी ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 16, 2023 5:16 अपराह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर लोकसभा सचिवालय को अपना विस्तृत जवाब सौंप दिया है।

जानिए क्या है मामला

दरअसल, राहुल गांधी ने 7 फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान पीएम मोदी पर टिप्पणी की थी। इसके बाद स्पीकर ने इन्हें भाषण से हटा दिया था। वहीं, इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और निशिकांत दुबे ने 10 फरवरी को एक विशेषाधिकार नोटिस जारी किया था। इसमें राहुल गांधी को 15 फरवरी तक अपना विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया गया था।

ये भी पढ़ेंः CM Kejriwal को पंजाब की बठिंडा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, मानहानि का केस हुआ खारिज

Rahul Gandhi ने अपने जवाब में क्या कहा

अब राहुल गांधी ने अपना विस्तृत जवाब लोकसभा सचिवालय को सौंप दिया है। उन्होंने अपने जवाब में उस बयान को उचित बताया है, जो उन्होंने संसद में पीएम मोदी पर दिए थे। राहुल गांधी ने इसके लिए अलग-अलग कानूनों को जाहिर किया है।

Rahul Gandhi ने दिया था ये बयान

मालूम हो कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 7 फरवरी को संसद में एक तस्वीर दिखाई थी। इसमें पीएम मोदी और देश के बड़े उद्योगपति गौतम अडानी नजर आ रहे थे। इसके साथ ही राहुल ने पूछा था कि इनका हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री के साथ क्या रिश्ता है? और कैसा रिश्ता है? इसके बाद सदन में एनडीए सांसदों ने इसका विरोध किया।

Rahul Gandhi ने जाहिर की अपनी नाराजगी

वहीं, बीते सोमवार 13 फरवरी को राहुल गांधी ने वायनाड में एक सभा को संबोधित करते हुए सदन में अपने भाषण से कुछ हिस्से को हटाए जाने पर काफी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि इस देश में हर किसी के लिए संसद की कार्यवाही देखना, देश में क्या हो रहा है ये जानना काफी जरूरी है। उन्होंने कहा कि मैंने बेहद ही सम्मानजनक ढंग से अपनी बात रखी, मैंने किसी भी तरह की खराब भाषा का इस्तेमाल नहीं किया, न किसी को अपशब्द कहे, मैंने सिर्फ कुछ तथ्यों को रखा।

ये भी पढ़ेंः UPGIS2023: CM Yogi ने ऐसी दी सौगात, दिल्ली दौड़ पर लगेगी लगाम,विदेश जाना होगा आसान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026